'लाल सिंह चड्ढा' में काम करने वाले साउथ एक्टर नागा चैतन्य ने आमिर खान के बारे में कह दी बड़ी बात

नई दिल्ली, 14 जनवरी: बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान अपनी अगली फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' पर जमकर मेहनत कर रहे हैं। अगर कोरोना महामारी ने काम ना बिगाड़ा, तो ये फिल्म आपको अप्रैल में देखने को मिल जाएगी। इस फिल्म में उनके साथ साउथ के एक्टर नागा चैतन्य भी नजर आएंगे। वैसे बहुत कम लोगों को पता है ये फिल्म टॉम हैंक्स की हॉलीवुड क्लासिक फॉरेस्ट गंप की हिंदी रीमेक है, जिसके डायरेक्टर अद्वैत चंदन हैं।

ये बात आई पसंद

ये बात आई पसंद

हाल ही में नागा चैतन्य ने एक इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने इस फिल्म पर खुलकर बात की। उन्होंने ये भी बताया कि वो इस प्रोजेक्ट को लेकर काफी उत्साहित हैं। चैतन्य ने कहा कि हमने जो भी शूट किया है, वो बहुत अच्छा निकला। मुझे पता है कि दर्शक भी इसकी रिलीज के लिए उत्साहित हैं। उन्होंने आगे कहा कि जिस तरह से मेकर्स ने फिल्म में भारतीय संस्कृति और हमारी भारतीय संवेदनाओं को डाला है, वो मुझे बहुत अच्छा लगा।

आमिर ने खुद किया था फोन

आमिर ने खुद किया था फोन

चैतन्य के मुताबिक जब उन्होंने स्क्रिप्ट सुनी तो उन्हें सबसे ज्यादा दिलचस्पी हुई। जिस पर उन्होंने हां बोल दिया। वहीं पिछले साल दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि आमिर ने खुद उन्हें फिल्म के लिए कॉल किया था। उस दौरान का वाक्या बताते हुए उन्होंने कहा था कि मुझे आमिर खान का फोन आया। स्क्रिप्ट के शुरुआती तौर-तरीकों पर चर्चा करने के बाद, मैं अंतिम चर्चा के लिए मुंबई गया, ये जादू जैसा था।

टॉम हैंक्स के लिए स्पेशल स्क्रीनिंग

टॉम हैंक्स के लिए स्पेशल स्क्रीनिंग

वहीं ये फिल्म टॉम हैंक्स की फिल्म की रीमेक है, जिस वजह से आमिर उनके लिए खास स्क्रीनिंग रखने की प्लानिंग कर रहे हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक रिलीज से पहले आमिर अमेरिका में टॉम हैंक्स के लिए स्क्रीनिंग रखेंगे या व्यक्तिगत रूप से उन्हें फिल्म दिखाने के लिए वहां जाएंगे। हालांकि मेकर्स ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+