ऑस्कर और ग्रैमी अवार्ड्स पर भड़के मुकेश खन्ना, बहिष्कार की मांग, ये है वजह
मुंबई, 12 अप्रैल: एक्टर मुकेश खन्ना ने ऑस्कर और ग्रैमी अवार्ड्स पर भारतीय फिल्म इंडस्ट्री का अपमान करने का आरोप लगाया है। टीवी सीरियल शक्तिमान के लिए मशहूर खन्ना का कहना है कि इस साल हुए दोनों अवार्ड्स में दुनिया छोड़ गए दिलीप कुमार और लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि ना देने से उनकी नीयत का पता चलता है। इसलिए इनका बहिष्कार होना चाहिए।

इन दोनों अवार्डस का बहिष्कार होना चाहिए
मुकेश खन्ना ने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है- एक चुभती और नाकाबिले माफ़ी की घटना ने पोल खोल कर रख दी ऑस्कर और ग्रैमी अवार्ड्स की। उनके मेमोरियम में ना हमारे देश की स्वर कोकिला लता जी का नाम था ना ही ट्रैजेडी किंग दिलीप साहब का। ये हमारी फ़िल्म इंडस्ट्री का घोर अपमान है। हमें उनकी नीयत, सूरत और सीरत का पता चल गया है। हमें इन दोनों अवार्डस का बहिष्कार करना चाहिए।

रिलीज करेंगे पूरा वीडियो
इसको लेकर मुकेश खन्ना ने कहा है कि ऑस्कर के मेमोरियम में दुनिया छोड़ गए सितारों को याद करते हैं लेकिन जिस तरह से इस लिस्ट में दिलीप कुमार और लता मंगेशकर का नाम नहीं है, वो जानबूझकर हुआ या गलती से लेकिन ये माफी के काबिल नहीं है। ये फिल्म इंडस्ट्री का अपमान है और इस पर 13 अप्रैल को पूरा वीडियो करूंगा।
दोनों ही प्रतिष्ठित अवार्ड
ग्रैमी और ऑस्कर दोनों ही काफी प्रतिष्ठित अवार्ड हैं। ग्रैमी अवार्ड्स को म्यूजिक इंडस्ट्री का सबसे बड़ा अवॉर्ड माना जाता है। इस साल ग्रैमी अवॉर्ड्स 3 अप्रैल को लॉस वेगस में हुए हैं। वहीं फिल्मों का सबसे बड़ा अवार्ड ऑस्कर इस साल मार्च के आखिरी हफ्ते में हुआ है। इस साल लॉस एंजेलिस के डॉल्बी थिएटर में में ऑस्कर पुरस्कार समारोह हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications