झारखंड में सम्मानित हुए Manoj Bajpayee, फैंस का लगा जमावड़ा
अभिनेता मनोज बाजपेयी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म जोरम की शूटिंग के लिए झारखंड में हैं। इस दौरान उन्हें एक समारोह के दौरान सम्मानित किया गया।
मुंबई, 27 मई: एक्टर मनोज बाजपेयी जो इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म जोरम की शूटिंग में व्यस्त हैं। बता दें कि, एक्टर का सीआईएसएफ एंड स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा एक समारोह में स्वागत कर उन्हें सम्मानित किया गया। इस मौके पर फिल्म के निर्देशक देवाशीष मखीजा और निर्माता अनुपमा बोस भी मौजूद थे।

प्रशंसकों का लगा जमावड़ा
इस दौरान मनोज बाजपेयी के फैंस का जमावड़ा देखने को मिला। उनकी सिर्फ एक झलक पाने के लिए प्रशंसकों की भीड़ उमड़ पड़ी। लेकिन इसके बावजूद एक्टर ने उन प्रशंसकों का अभिवादन किया। खबरों के मुताबिक, उन्होंने सम्मान प्रदान करने के लिए गुआ की सेल इकाई के प्रति भी आभार व्यक्त किया और कहा कि "शूटिंग की स्मृति को हमेशा संजो कर रखेंगे"।
CRPF द्वारा सम्मानित हुए थे एक्टर
हाल ही में अभिनेता मनोज बाजपेयी ने फिल्म की शूटिंग के बाद केंद्रीय सुरक्षा बल के जवानों से मुलाकात की थी। जिसका वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। वीडियो में देख सकते हैं कि उन्हें सीआरपीएफ झारखंड सेक्टर के आईजी राजीव सिंह ने सम्मानित किया था। साथ ही उन्होंने सीआरपीएफ जवानों और उनकी टीम को विशेष रूप से धन्यवाद दिया।
मनोज बाजपेयी की अपकमिंग फिल्म
एक्टर मनोज बाजपेयी ने अपनी एक्टिंग से लाखों फैंस का दिल जीता है फिर चाहे वह गैंग्स ऑफ वासेपुर हो या फिर फैमिली मैन। बात करें उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की तो, वह फिल्म राख में नजर आएंगे जिसे मिलाप जावेरी द्वारा निर्देशित किया है। ये फिल्म 30 मई को रिलीज होगी।












Click it and Unblock the Notifications