एक्टर धनुष ने सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या से तोड़ी अपनी 18 साल पुरानी शादी, लिखी ये पोस्ट
एक्टर धनुष ने सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या से तोड़ी अपनी 18 साल पुरानी शादी, लिखी ये पोस्ट
मुंबई, 17 जनवरी। अतरंगी रे फिल्म में अहम भूमिका में नजर आए एक्टर धनुष ने अपनी एक लेटेस्ट सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को जबरदस्त झटका दिया है। तमिल फिल्मों के सुपरस्टार धनुष ने अचानक अपनी पत्नी ऐश्वर्या रजनीकांत से अलग होने का ऐलान किया है। एक झटके में धनुष ने अपनी 18 साल पुरानी शादी को ब्रेक करने का फैसला सुनाया है।

2004 में हुई थी दोनों की शादी
धनुष तमिल फिल्मों के जाने-माने फिल्म स्टार और हाल ही 'अतरंगी रे' में नजर आए हैं। बॉलीवुड की कई फिल्मों में भी अपने एक्टिंग से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाले धनुष की इस पोस्ट को पढ़कर हर कोई हैरान है। ऐश्वर्या और धनुष की शादी साल 2004 में हुई थी और दोनों के दो बच्चे हैं। ऐश्वर्या सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी हैं और एक फिल्म निर्देशक और पार्श्व गायिका हैं।

दोनों ने सोशल मीडिया पर दी ये जानकारी
अभिनेता धनुष और उनकी पत्नी ऐश्वर्या ने 18 साल साथ रहने के बाद सोमवार को अलग होने की घोषणा की। दोनों ने ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर घोषणा की। उन्होंने साझा किया, "इस समय हम एक ऐसे स्थान पर खड़े हैं जहां हमारे रास्ते अलग हैं ... कृपया हमारे दृढ़ संकल्प का सम्मान करें और हमें इससे निपटने के लिए गोपनीयता प्रदान करें।"

धनुष-ऐश्वर्या की लव स्टोरी
धनुष फिल्मों में नहीं बल्कि सेफ बनना चाहते थे लेकिन पिता के कहने पर उन्होंने तमिल फिल्मों में अपनी किस्मत अजमाई थी। एक फंग्शन के दौरान उनकी मुलाकात रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या के साथ हुई थी। धनुष ने एक इंटरव्यू में बताया था कि काढाल कोंडे' फिल्म पूरे परिवार के साथ देखने गया था, वहीं सिनेमा हॉल के मालिक ने रजनीकांत सर की बेटी ऐश्वर्या और सौंदर्या से मिलवाया था। तब हमारे बीच केवल हॉय हैलो हुआ लेकिन अगले दिन ऐश्वर्या ने मुझे एक बुके भेजा और कहा था, गुड वर्क। इसके बाद हम टच में बने रहे। मैंने उस बात को बहुत सीरियसली लिया था। धनुष की बहन की ऐश्वर्या की दोस्त थी जिसके बाद मुलाकात होने लगी। फिर दोनों के प्यार की चर्चा होने लगी। जब दोनों की शादी हुइ तो धनुष की उम्र 21 और ऐश्वर्या की उम्र 23 थी। हालांकि लंबे समय से उनके रिश्ते में दरार होने की खबरें सामने आ रही थी अब सब अटकलों पर विराम लगाते हुए दोनों ने अलग होने का ऐलान सार्वजनिक कर दिया है।
🙏🙏🙏🙏🙏 pic.twitter.com/hAPu2aPp4n
— Dhanush (@dhanushkraja) January 17, 2022
कृति सेनन भी हो चुकी हैं बॉडी शेमिंग का शिकार, बोलीं- मेरे होठों को.....












Click it and Unblock the Notifications