'ना ना करते... परवान चढ़ी थी धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत की प्रेम कहानी', फिल्मी थी पहली मुलाकात
'ना ना करते... परवान चढ़ी थी धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत की प्रेम कहानी', फिल्मी थी पहली मुलाकात
चेन्नई, 18 जनवरी: साउथ के सुपरस्टार धनुष ने अपनी पत्नी ऐश्वर्या रजनीकांत से तलाक लेने का फैसला कर लिया है। फैंस उस वक्त हैरान रह गए जब धनुष ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर कहा कि वह अपनी पत्नी ऐश्वर्या रजनीकांत से अपनी शादी को खत्म कर रहे हैं। धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत ने शादी के 18 सालों बाद एक-दूसरे से अलग होने का फैसला किया है। भले ही धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत ने आज एक-दूसरे से अलग होने का फैसला लिया हो लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब दोनों अपनी लव स्टोरी को लेकर चर्चा में थे। मेगास्टार रजनीकांत की बड़ी बेटी ऐश्वर्या एक फिल्म निर्देशक और पार्श्व गायिका हैं।

पहली बार फिल्म की स्क्रीनिंग में हुई थी धनुष और ऐश्वर्या की मुलाकात
मेगास्टार रजनीकांत की बड़ी बेटी ऐश्वर्या और धनुष की पहली मुलाकात एकदम फिल्मी स्टाइल में हुई थी। दोनों एक-दूसरे से पहली बार फिल्म की स्क्रीनिंग पर मिले थे। धनुष और ऐश्वर्या पहली बार तमिल फिल्म कधल कोंडेन की स्क्रीनिंग के दौरान एक-दूसरे से मिले थे। फिल्म में धनुष ने मुख्य भूमिका निभाई थी। स्क्रीनिंग के दौरान धनुष अपने परिवार के साथ आए थे। सिनेमाघर में पहले से ही रजनीकांत की बेटी मौजूद थी। स्क्रीनिंग खत्म होने के बाद दोनों को सिनेमाघर के मालिक ने मिलवाया था। ऐश्वर्या ने धनुष को उनके परफॉर्मेंस के लिए बधाई दी थी।
Recommended Video

ऐश्वर्या ने धनुष को भिजवाया गुलदस्ता
फिल्म की सफलता के कुछ दिनों बाद ही ऐश्वर्या ने धनुष को उनके घर पर एक फुलों का गुलदस्ता भेजवाया था और उसके साथ एक नोट भी लिखा था। धनुष को ऐश्वर्या का ये अंदाज पसंद आा था। जिसके बाद ही मीडिया ने रिपोर्ट करना शुरू कर दिया कि ऐश्वर्या और धनुष एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

पहले कहा 'ना' और फिर भरी हामी
हालांकि जैसे ही मीडिया में ऐश्वर्या और धनुष की डेटिंग की खबरें आई तो दोनों ने अपने-अपने तरीके से रिश्ते के दावे का खंडन कर दिया। ऐश्वर्या और धनुष ने मीडिया के सामने कहा कि वह एक-दूसरे को डेट नहीं कर रहे हैं। लेकिन जल्द ही दोनों की फिर से मुलाकात हुई।

जब परिवार वालों ने ऐश्वर्या और धनुष की करवाई मुलाकात
इसके बाद ऐश्वर्या और धनुष की मुलाकात उनके परिवार वालों ने कराई थी। बाद में दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे और कुछ समय तक डेट किया। सिर्फ 6 महीने की डेटिंग के बाद दोनों ने एक-दूसरे के साथ जिंदगी बिताने का फैसला कर लिया।

ऐश्वर्या ने कहा था- हम हमेशा एक-साथ रहना चाहते थे
एक इंटरव्यू में ऐश्वर्या ने कहा था, 'हमारे रिश्ते की सबसे अच्छी बात यह है कि हम एक-दूसरे को काफी स्पेस देते हैं। हम में से कोई भी दूसरे व्यक्ति के लिए बदलने में विश्वास नहीं करता है क्योंकि हम एक साथ रहना चाहते हैं। जब आप अपने 20 के दशक के मध्य में होते हैं, तो आपका दिमाग इस बात पर निर्भर करता है कि आप क्या विश्वास करते हैं और अपने आप को बदलना बहुत कठिन है।"

ऐश्वर्या और धनुष के 2 बेटे हैं
ऐश्वर्या और धनुष के 2 बेटे हैं। एक का जन्म 2006 में हुआ और दूसरे का जन्म 2010 में हुआ था। ऐश्वर्या ने तमिल रोमांटिक थ्रिलर "3" और ब्लैक कॉमेडी "वै राजा वै" जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है। धनुष एक फिल्म अभिनेता के साथ-साथ एक निर्माता भी हैं। धनुष को हाल ही में आनंद एल राय निर्देशित हिंदी रोमांटिक ड्रामा अतरंगी रे में देखा गया था और उनका तमिल फिल्म उद्योग में एक लंबा करियर है।












Click it and Unblock the Notifications