अभिनेता चिरंजीवी कोरोना वायरस से संक्रमित, कहा- सारी सावधानियां बरतीं, लेकिन...

चिरंजीवी ने ट्वीट कर लिखा कि उन्होंने सभी सावधानियां बरतीं थी, लेकिन फिर भी वो कोरोना से संक्रमित हो गए।

नई दिल्ली, 26 जनवरी: कोरोना वायरस के मामले बुधवार को लगातार दूसरे दिन 3 लाख से कम रिकॉर्ड किए गए, लेकिन अभी भी संक्रमण के आंकड़े डराने वाले हैं। इस बीच दक्षिण भारतीय फिल्मों के अभिनेता चिरंजीवी भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। चिरंजीवी ने बुधवार को ट्वीट कर इस बारे में जानकारी दी। चिरंजीवी ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, 'सभी तरह की सावधानियां बरतने के बावजूद मैं कोरोना वायरस से संक्रमित हो गया हूं। मुझे बीती रात से कोरोना के हल्के लक्षण हैं और मैं घर पर ही क्वारंटाइन हूं।'

chiranjeevi

अपने ट्वीट में चिरंजीवी ने आगे लिखा, 'पिछले कुछ दिनों में जो भी लोग मेरे संपर्क में आए हैं, मैं उनसे निवेदन करता हूं कि वो अपना कोरोना वायरस टेस्ट करा लें। मैं ठीक होकर बहुत जल्द आप लोगों से मिलूंगा।' चिरंजीवी के इस ट्वीट पर उनके फैंस ने कमेंट करते हुए उनके जल्द ठीक होने की प्रार्थना की है। फिल्म प्रोड्यूसर श्रीनिवास कुमार ने चिरंजीवी के ट्वीट पर कमेंट करते हुए लिखा, 'आप जल्दी ठीक हों बॉस।'

24 घंटों के भीतर कोरोना के 2,85,914 नए मामले
आपको बता दें कि देश में कोरोना वायरस के मामले लगातार चिंताजनक स्थिति में बने हुई हैं। बुधवार को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने बताया कि बीते 24 घंटों के भीतर देश में कोरोना वायरस के 2,85,914 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 665 लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा बीते एक दिन में कोरोना वायरस के 2,99,073 मरीज ठीक भी हुए हैं। इसके साथ ही देश में कोरोना वायरस के एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 22,23,018 हो गई है।

कोरोना का पॉजिटिविटी रेट घटकर हुआ 16.16 फीसदी
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि कोरोना वायरस के दैनिक पॉजिटिविटी रेट में भी गिरावट आई है और फिलहाल यह घटकर 16.16 फीसदी हो गया है। वहीं, कोरोना महामारी के खिलाफ देश में चल रहे टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक वैक्सीन की कुल 1,63,58,44,536 डोज दी जा चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+