अर्जुन कपूर ने 15 महीने में बनाई शानदार बॉडी, तस्वीरों के साथ बताया ये कैसे हुआ मुमकिन
मुंबई, 9 मई: फिल्म एक्टर अर्जुन कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दो तस्वीरें शेयर की हैं। एक तस्वीर बीते साल फरवरी महीने की है और दूसरी इसी महीने यानी मई, 2022 की है। दोनों तस्वीरों में अर्जुन एकदम बदले हुए हैं। बीते साल की तस्वीर में जहां अर्जुन काफी मोटे और अनफिट से दिख रहे हैं तो इस महीने उन्होंने शानदार बॉडी हासिल कर ली है। दोनों तस्वीरों के साथ 15 महीने के इस सफर के बारे में भी अर्जुन ने पोस्ट करते हुए बताया है।

क्या बोले अर्जुन कपूर
इंस्टाग्राम पर इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अर्जुन कपूर ने लिखा, वर्क इन प्रोग्रेस के 15 महीने! यह बहुत ही प्यारा है। मैं इसे एकदम डिलीट नहीं करूंगा क्योंकि मुझे अपनी इस यात्रा पर गर्व है। फरवरी 2021 से मई 2022 तक का यह सफर कठिन रहा और मुझे खुशी है कि मैं इस पर कायम रह सका। इस पूरी यात्रा में बने रहा काफी मुश्किल था लेकिन बीते 15 महीने के बाद अब अपने इस फेज से मुझे प्यार हो गया है।

मोटापे की समस्या से जूझते रहे हैं अर्जुन
अर्जुन कपूर की इन तस्वीरों पर काफी लोगों ने कमेंट किए हैं। एक्टर रणवीर सिंह, वरुण धवन, एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह, परिणीति चोपड़ा ने कमेंट करते हुए अर्जुन की तारीफ की है। बता दें कि अर्जुन को मोटापे की समस्या रही है, वो बचपन में काफी मोटे थे। फिल्मों में एंट्री से पहले उन्होंने करीब 50 किलो वजन घटाया था।

द लेडी की शूटिंग कर रहे हैं अर्जुन
अर्जुन कपूर इन दिनों फिल्म द लेडी किलर की शूटिंग कर रहे हैं, इस फिल्म में भूमि पेडनेकर उनके साथ नजर आएंगी। फिल्मों के अलावा अर्जुन एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के साथ अपने रिश्ते को लेकर भी चर्चाओं में बने रहते हैं। अर्जुन और मलाइका बीते कई समय से एक- दूसरे को डेट कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications