Video:मुंबई की सड़क पर मुस्लिम फैमिली से कुछ ऐसे मिले Anupam Kher, ईद का मौका बना खास
मुंबई, 06 मई: बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार अनुपम खेर (Anupam Kher Video) हाल ही में आई फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को लेकर काफी सुर्खियों में रहे। बड़े पर्दे पर उन्होंने कश्मीरी पंडितों के दर्द को बहुत ही संजीदगी से उतारा। हमेशा की तरह लोगों ने उनकी इस भूमिका को भी काफी सराहा। फिल्मों के अलावा एक्टर अनुपम खेर सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिग रहते हैं। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो कार में सवार थे और ईद पर एक मुस्लिम परिवार से बात करते नजर आए।

ईद के मौके पर मुस्लिम फैमिली से मुलाकात
ईद के मौके पर एक्टर अनुपम खेर ने स्कूटर पर सवार मुस्लिम फैमिली का वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें वो उस परिवार के बातें करते सुनाई दे रहे हैं। जैसा की वीडियो से पता लग रहा है मुस्लिम फैमिली ईद की शाम शहर में घूमने निकली थी। रास्ते में रेड लाइट पर जब अनुपम खेर की गाड़ी थोड़ी देर रुकी तो उन्होंने उस परिवार के बात की। इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है।

कार में एक्टर, स्कूटर पर मुस्लिम परिवार
वीडियो में आप देख सकते हैं कि अभिनेता अपनी कार में थे, जबकि उनके पास में एक परिवार के चार मेंबर स्कूटर पर थे। गाड़ी जब रुकी तो वो शख्स अपनी वाइफ को अनुपम खेर की ओर दिखाने लगे, जिसके बाद अनुपम खेर ने अपनी गाड़ी का शीशा नीचे किया और उनसे बात करना शुरू कर दिया। सबसे पहले स्कूटर पर चलते हुए जैसे ही कपल ने कार में बैठे अनुपम खेर को देखा तो उनकी तरफ अपना हाथ हिलाया। अनुपम ने कार रोककर उनके उनकी खैरियत पूछी।

फैमिली ने लूटा एक्टर का दिल
हालांकि इस वीडियो को शेयर करने से पहले उन्होंने उस फैमिली से इजाजत ली थी कि वो इसको सोशल मीडिया पर अपलोड कर दें। इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए गए इस वीडियो में अनुपम खेर मुस्लिम परिवार से कई सवाल पूछ रहे हैं..जैसे कि क्या कहां जा रहे हो, बच्चों के क्या नाम हैं, कहां काम करते हो। अनुपम खेर ने उनसे कहा कि वो काफी अच्छे लग रहे हैं। सबकी मुस्कान काफी प्यारी है। इसके बाद परिवार ने उनको ईद की मुबारकबाद भी दी।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो के कैप्शन में एक्टर ने लिखा- 'मुंबई की सड़क पर एक प्यारे सी फैमिली से टकराया। इस प्यारे से परिवार के साथ एक बातचीत करना बहुत अच्छा था। मुझे बहुत अच्छा लगा इनको मिलकर। उन्हें भी शायद अच्छा ही लगा। ईश्वर उन्हें हमेशा खुश रखे'। इस वीडियो को 4 लाख 61 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। लोग एक्टर की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे। आप भी देखिए एक्टर का यह वीडियो (खबर के अंत में)












Click it and Unblock the Notifications