अनुपम खेर को मिली डॉक्टरेट की मानद उपाधि, हिंदू यूनिवर्सिटी ऑफ अमेरिका ने किया सम्मानित

अनुपम खेर को मिली डॉक्टरेट की मानद उपाधि, हिंदू यूनिवर्सिटी ऑफ अमेरिका ने किया सम्मानित

नई दिल्ली, 19 सितंबर: बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर को अमेरिका के हिंदू विश्वविद्यालय ने डॉक्टरेट की मानद उपाधि दी है। अनुपम खेर को अमेरिका के हिंदू विश्वविद्यालय द्वारा हिंदू अध्ययन में डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया है। फ्लोरिडा स्थित विश्वविद्यालय ने शनिवार (19 सितंबर) को यहां एक विशेष कार्यक्रम में 66 वर्षीय अभिनेता अनुपम खेपर को हिंदू अध्ययन में डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी की मानद उपाधि दी है। अनुपम खेर ने इस डॉक्टरेट की मानद उपाधि लेने के बाद पीटीआई को कहा, "मैं इस डॉक्टरेट की उपाधि लेकर विनम्र और सम्मानित महसूस कर रहा हूं। यह एक बहुत ही प्रतिष्ठित स्थान होगा और हमेशा मेरे जीवन के प्रमुख आकर्षणों में से एक रहेगा। डॉक्टरेट मुझे हिंदू धर्म के दर्शन, दुनिया की सबसे पुरानी संस्कृति के दर्शन के बारे में बात करने के लिए एक मंच प्रदान करेगा।''

Anupam Kher

जब अमेरिका के हिंदू यूनिवर्सिटी अनुपम खेर से सम्मान के लिए संपर्क किया तो ने अभिनेता ने कहा कि वह पुरस्कार स्वीकार करना चाहते हैं। अनुपम खेर ने कहा, ''सबसे पहले, शिक्षा के क्षेत्र में लोग यहां जिस तरह का काम कर रहे हैं, खासकर हिंदू धर्म की शिक्षाएं जिन्हें मैं मानता हूं और जिसके साथ मैं बड़ा हुआ हूं, मैंने सोचा कि यह एक सम्मान था जिसे मुझे स्वीकार करना चाहिए।''

अनुपम खेर फिलहाल अपने नए शो 'जिंदगी का सफर' को लेकर सुर्खियों में हैं। जिसको लेकर अनुपम खेर ने अमेरिका के कई शहरों की यात्रा पर हैं। अनुपम खेर अपने फैंस से भी लगातार बात करते रहते हैं। अनुपम खेर ने कहा कि उन्हें शो में काम करके अच्छा लग रहाी है। इस शो में काम करने का मेडिकल एक्सपीरियंस भी रहा। अनुपम खेर भारत वापस आने बाद वह सूरज बड़जात्या की अगली फिल्म 'ऊंचाई' की शूटिंग शुरू करेंगे।

अनुपम खेर ने कहा कि उन्होंने कोई आइडिया नहीं था कि 'जिंदगी का सफर' शो कैसे चलेगा। शो का मैसेज लोगों तक ये पहुंचाने का है कि महामारी के बाद सब ठीक हो जाएगा। अनुपम खेर ने कहा, "मुझे नहीं पता था कि मैं क्या करने जा रहा था। तो मैंने उन्हें अपनी जीवन कहानी सुनाई, उनके साथ 'अंताक्षरी' खेली। मैं उन्हें अपने बचपन के दिनों के बारे में बताते हुए सबसे ज्यादा खुद का मजाक उड़ा रहा था। यह मूल रूप से एक अच्छा अनुभव था।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+