आमिर खान की मां को पड़ा दिल का दौरा, मुंबई के हॉस्पिटल में ट्रीटमेंट जारी

Aamir Khan's mother heart attack: बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की मां जीनत हुसैन को दिल का दौरा पड़ने की खबर मिल रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पंचगनी स्थित उनके घर पर ही जीनत हुसैन को हार्ट अटैक आया, जिस वक्त यह हुआ आमिर खान घर पर ही मौजूद थे। बताया जा रहा है कि आमिर दिवाली के दौरान अपनी मां के साथ पंचगनी पर घर पर ही थे। जिसके बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उनको भर्ती कराया गया है।

amir khan mother

ईटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक दिल का दौरा पड़ने के बाद आमिर खान उन्हें तुरंत ब्रीच कैंडी अस्पताल ले गए और तब से उनके साथ हैं। परिवार के अन्य सदस्य भी उनसे मिलने अस्पताल पहुंचे हैं। ईटाइम्स ने सूत्रों के हवाले से बताया कि आमिर खान की मां की नब्ज स्थिर है और इलाज के लिए अच्छा रिस्पॉन्स दे रही है। हालांकि अभी तक एक्टर या उनकी फैमिली ने से किसी ने भी इसे लेकर कोई सार्वजनिक बयान नहीं दिया है। ना ही किसी तरह की पुष्टि नहीं की है।

आपको बता दें कि करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण में आमिर ने कहा था कि उनका सबसे बड़ा अफसोस अपने परिवार के साथ पर्याप्त समय नहीं बिताना था। उन्होंने हालिया एक इंटरव्यू में कहा था कि अब वह अपने जीवन में परिवार और रिश्तों के महत्व पर जोर देते हुए अपनी मां और बच्चों के साथ समय बिताने के लिए ज्यादा कोशिश करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+