शूटिंग सेट पर कश्मीरा शाह के साथ हुआ बड़ा हादसा, हो गई है ऐसी हालत, जानें कैसे लगी चोट

Kashmera Shah Injured: फेमस कॉमेडियन और एक्टर कृष्णा अभिषेक की पत्नी एक्ट्रेस कश्मीरा शाह को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि शूटिंग सेट पर कश्मीरा शाह को चोट लग गई है। उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर तस्वीरें पोस्ट करके अपनी चोट के बारे में लोगों को बताया है।

सेट पर कश्मीरा शाह के साथ हुआ हादसा
कश्मीरा शाह इन दिनों 'लाफ्टर शेफ' नाम के शो में नजर आ रही हैं। वह अपने पति कृष्णा अभिषेक के साथ इस शो का हिस्सा बनी हैं। वहीं इसी शो के सेट पर कश्मीरा शाह के साथ एक हादसा हो गया है जिसके चलते उन्हें चोट लग गई है।

Kashmera Shah

'मुझे लगता है कि हर जगह बुरी नजर है'
कश्मीरा शाह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लोगों को अपने एक्सीडेंट के बारे में बताया है। एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर करते हुए जो कैप्शन लिखा है उसने भी लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। कश्मीरा शाह ने कैप्शन में लिखा है- मुझे लगता है कि हर जगह बुरी नजर है। कश्मीरा ने लोगों से उनके जल्द ठीक होने के लिए प्रार्थना करने के लिए कहा है।

कश्मीरा ने शेयर की चोट लगीं तस्वीरें
आपको बता दें कि कश्मीरा शाह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तीन तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में एक्ट्रेस कुर्सी पर बैठी हुई नजर आ रही है। वहीं दूसरी तस्वीर में वह पसली में लगी चोट दिखा रही हैं जबकि तीसरी और आखिरी तस्वीर में आप देख सकते हैं कि एक्ट्रेस के पैर में गंभीर चोट आई है।

कश्मीरा के पैर का टखना मुड़ गया है
कश्मीरा शाह ने खुद बताया है कि शूट करते वक्त उनके पैर का टखना मुड़ गया है। वहीं तस्वीरों को शेयर करते हुए और अपनी चोट की जानकारी देते हुए कश्मीरा ने कैप्शन में लिखा है- मुझे लगता है कि हर जगह बुरी नजर है और मैं अपनी सुरक्षा के लिए प्रार्थना करती हूं। अभी सेट पर एक दुर्घटना हुई जिसमें मैं बुरी तरह गिर गई। मेरी पसली में चोट लगी है और मेरा टखना मुड़ गया है लेकिन शो जारी रहेगा।

'लाफ्टर शेफ' की शूटिंग नहीं छोड़ी
आपको बता दें कि कश्मीरा ने चोट लगने के बावजूद 'लाफ्टर शेफ' की शूटिंग नहीं छोड़ी। उन्होंने अपना काम जारी रखा है। उनकी इस काम के लिए खूब तारीफ हो रही है। एक्ट्रेस की पोस्ट पर उनके पति और मशहूर कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक के साथ साथ कई सेलेब्स दोस्तों ने भी कमेंट किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+