AbRam Khan Birthday: मां गौरी खान ने शेयर किया खास वीडियो, क्यूट अंदाज पर फिदा हुए फैंस

शाहरूख खान के प्यारे बेटे अबराम के जन्मदिन के मौके पर उनकी मां गौरी खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर खास वीडियो शेयर कर उन्हें बर्थडे विश किया है।

मुंबई, 27 मई : बॉलीवुड एक्टर शाहरूख खान और गौरी खान के बेटे अबराम खान आज अपना 9वां जन्मदिन मना रहे हैं। अबराम की क्यूटनेस सभी का दिल जीत लेती है। अकसर अबराम को अपने भाई आर्यन खान औऱ बहन सुहाना खान के साथ मस्ती करते हुए स्पॉट किया जाता है। आज अबराम के जन्मदिन के मौके पर उनकी मां गौरी खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर खास वीडियो शेयर कर उन्हें बर्थडे विश किया है। इस वीडियो में अबराम काफी प्यारे लग रहे हैं।

AbRam Khan

गौरी ने शेयर किया वीडियो
अबराम की मां गौरी खान ने अपने शहजादे का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। गौरी ने वीडियो के कैप्शन में लिखा 'हैप्पी बर्थ़डे'। अबराम के इस वीडियो को एक लाख से भी ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। फैंस उनकी क्यूटनेटस पर फिदा हो गए हैं। इसके साथ ही कमेंट सेक्शन भी अबराम की बर्थडे विश से भर गया है।

सिर हिलाते हुए आए नजर
बताते चलें कि गौरी ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें अब्राहम सिर हिलाते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में वे काफी इनोसेंट से लग रहे हैं। कोई भी अबराम की इस वीडियो पर आसानी से फिदा हो जाएगा। इसके साथ ही अब्राहम ने इस वीडियो में ब्लू रंग की टीशर्ट के साथ व्हाइट और रेड कलर के शॉर्ट्स पहने हैं, जिसमें वे काफी प्यारे नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को 10 लाख के करीब लोगों ने देखा है।

बॉलीवुड डेब्यू कर चुके हैं अबराम
अमूमन ऐसा ही देखा जाता है कि किसी भी फिल्मी कलाकार के बच्चे बॉलीवुड में ही आते हैं। ऐसे में नन्हें अबराम को देखकर भी लोग इस बात का अंदाजा लगाते हैं कि वे भी फिल्मी दुनिया में कदम रखेंगे। आपके बता दें कि अबराम बॉलीवुड में कदम रख चुके हैं। जी हां! शाहरूख खान की फिल्म हैप्पी न्यू ईयर में अबराम की झलक दिख चुकी है। हालांकि, फिल्म के क्रेडिट वीडियो सॉन्ग में अबराम कुछ ही सेकेंड के लिए नजर आए हैं।

ये भी पढ़ें : Brahmastra : आलिया-रणबीर का नया गाना तेलुगू में हुआ रिलीज, कैमिस्ट्री पर फिदा हुए फैंस

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+