IAS ऑफिसर से एक्टर बनने तक कैसा था अभिषेक सिंह का सफर, कहा- 'मैं मिडिल क्लॉस परिवार से हूं लेकिन...'
IAS ऑफिसर से एक्टर बनने तक कैसा था अभिषेक सिंह का सफर, कहा- 'मैं मिडिल क्लॉस परिवार से हूं लेकिन...'
मुंबई, 24 फरवरी: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री और मनोरंजन जगत में किसी बाहरी व्यक्ति के लिए प्रवेश करना और कुछ ही समय में अपनी पहचान बनाना बहुत मुश्किल है। हजारों लोग यहां हर दिन अभिनेता बनने का सपना लेकर आते हैं, लेकिन उनमें से कई लोगों का ही ये सपना पूरा हो पाता है। पर आईएएस अधिकारि रह चुके अभिनेता अभिषेक सिंह ने ये कर दिखाया है। अभिनेता अभिषेक सिंह का आईएएस अफसर से एक्टर बनने का सफर सभी सपने देखने वालों को अपने जुनून को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करने वाला है। अपने इंस्ट्राग्राम और ट्विटर पर हिन्दुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में की एक स्टोरी अभिषेक सिंह ने साझा की है, जिसमें उन्होंने बताया है कि ये पूरा सफर उनका कैसा रहा।

एक्टिंग के लिए छोड़ दी IAS ऑफिसर की नौकरी
अभिषेक सिंह 2011 बैच के यूपी कैडर के आईएएस अधिकारी थे। अभिषेक सिंह अपने काम और कार्यशैली के लिए नौकरशाही के घेरे में काफी मशहूर थे। लेकिन एक्टिंग के लिए उन्होंने प्रशासनिक सेवाएं यानी नौकरी छोड़ दी हैं। अभिषेक सिंह का कहना है कि उन्हें एक्टिंग से बहुत प्यार है, इसलिए उन्होंने नौकरी छोड़ दी।

बादशाह, जुबिन और बी प्राक के गानों से हिट हुए अभिषेक सिंह
सिंगर बादशाह, जुबिन नौटियाल और बी प्राक जैसे प्रमुख संगीतकारों द्वारा कई हिट संगीत वीडियो में अभिनय करने के बाद अभिषेक सिंह मशहूर हुए हैं। अब दर्शकों को अभिषेक सिंह का रील लाइफ हीरो वाला किरदार बहुत पसंद आ रहा है। अभिषेक सिंह के संगीत वीडियो कुछ ही समय में बहुत सारे व्यूज बटोर रहे हैं। दिसंबर 2021 में अभिषेक सिंह का गाना ''स्लो-स्लो'' रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया है।

अभिषेक सिंह बोले-मैं मिडिल क्लॉस परिवार से हूं
अपनी पारिवारिक पृष्ठभूमि और अब तक के सफर के बारे में बात करते हुए अभिषेक सिंह कहते हैं, ''मैं एक छोटे शहर, मध्यमवर्गीय (मिडिल क्लॉस) परिवार से आता हूं। लेकिन दृढ़ मानसिकता और कड़ी मेहनत के साथ, मैं पहले आईएएस अधिकारी बना। लेकिन मैंने खुद को यहीं तक सीमित नहीं रखा, जिसके बाद मैंने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में भी कदम रखा है और अब यहां भी काम कर रहा हूं।''

समाज सेवा में भी आगे हैं अभिषेक सिंह
अपने शानदार अभिनय कौशल के साथ सफलता का स्वाद चखते हुए अभिषेक सिंह ने समाज सेवा के भी काम किए हैं। जब कोरोना महामारी 2020 में अपने चरम पर था तो उन्होंने कई मानवीय कार्य करके एक उदाहरण पेश किया है। इस बारे में बात करते हुए अभिषेक सिंह ने कहा, ''मैंने यूनाइटेड बाय ब्लड का गठन किया, जो कोरोना से लड़ रहे लोगों के लिए एक राहत पहल है। ये संगठन लोगों को ऑक्सीजन और खून देने में मदद करता है। इसके अलावा मैंने रोगियों के लिए और एक अनूठी 'ड्राइव थ्रू टीकाकरण' की भी शुरुआत की है।

दिल्ली सरकार में उपायुक्त थे अभिषेक सिंह
2011 बैच के यूपी कैडर के आईएएस अधिकारी रह चुके अभिषेक सिंह प्रशासनिक सेवा छोड़ने से पहले दिल्ली सरकार में उपायुक्त थे। इस दौरान इन्होंने स्टूडेंट्स फॉर इन्वॉल्व्ड गवर्नेंस और म्यूचुअल एक्शन नाम एक संगठन की भी शुरुआत की थी। अभिषेक सिंह की पत्नी दुर्गा शक्ति नागपाल भी एक एक आईएएस अधिकारी हैं। दुर्गा शक्ति नागपाल 2009 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। कपल की एक चार साल की बेटी है।









Click it and Unblock the Notifications