'ये पारिवारिक शो है, इसे एडल्ट मत बनाओ नहीं तो....', ईशा और समर्थ की हरकतों पर बरसे अभिषेक मल्हान, कही ये बात
Abhishek Malhan: बिग बॉस ओटीटी 2 के रनर अप अभिषेक मल्हान ने हाल ही में 'बिग बॉस 17' को लेकर एक बड़ी बात कही है। अभिषेक मल्हान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह फेमस रिएलिटी शो 'टेम्पटेशन आइलैंड' और 'बिग बॉस 17' के मीम्स पर रिएक्शन दे रहे हैं। अभिषेक मल्हान ने 'बिग बॉस 17' में मौजूद समर्थ और ईशा के रिश्ते पर अपने अपनी बात सामने रखते हुए कहा है कि ये एक पारिवारिक शो है और ऐसे में इस शो में कोई गलत हरकत करना सही नहीं है।
शो का एंटरटेनर चिंटू उर्फ समर्थ जुरेल हैं
अभिषेक मल्हान ने बिग बॉस 17 के कंटेस्टेंट्स समर्थ जुरेल और ईशा मालवीय से कहा है- मैं ये कहना चाहूंगा कि अगर बिग बॉस 17 में कोई एंटरटेनर हैं तो वह चिंटू उर्फ समर्थ जुरेल हैं। जब मैं उनकी रील्स देखता हूं तो मुझे लगता है कि वह कितने मजेदार इंसान हैं। लेकिन फिर जब मैंने ईशा के साथ उनका व्यवहार देखा तो मुझे अच्छा नहीं लगा।

टेम्पटेशन आइलैंड ही जाना चाहिए था
अभिषेक मल्हान ने आगे कहा- बिग बॉस 17 को समर्थ जुरेल और ईशा मालवीय ने टेम्पटेशन आइलैंड में बदल दिया है। बिग बॉस एक पारिवारिक शो है, इसे एडल्ट शो न बनाएं। ईशा और समर्थ को टेम्पटेशन आइलैंड ही जाना चाहिए था। इस शो में आकर गलती कर दी।
विक्की जैन और अंकिता लोखंडे पर बोले अभिषेक मल्हान
आपको बता दें कि इससे पहले अभिषेक मल्हान ने विक्की जैन और अंकिता लोखंडे के रिश्ते पर अपना रिएक्शन दिया था। उस समय उन्होंने कहा था- मुझे बिग बॉस 17 में ये पति-पत्नी वाला एंगल सही नहीं लगता। मैंने वो रील देखी थी जिसमें अंकिता लोखंडे कह रही थीं- मुझे इमोशनल सहारे की जरूरत है। वहीं उनके पति विक्की जैन कह रहे थे- इमोशनल सपोर्ट क्या है, मैं कैसे करूं? वह आपकी पत्नी है, आप नहीं जानते कि उसे इमोशनल सपोर्ट कैसे करें। आप उसके पति हैं, एक पुरुष होने के नाते आपको ये बातें पता होनी चाहिए। लेकिन विक्की जैन ने कहा था- क्या मैं आपके आसपास घूमता रहूं? ये कैसा आदमी है?'
ईशा मालवीय-समर्थ जुरेल का होगा ब्रेकअप
आपको बता दें कि ईशा मालवीय ने घर में खानजादी के साथ एक विवाद के बाद नेशनल टीवी पर समर्थ जुरेल के साथ ब्रेकअप की घोषणा की थी। वहीं समर्थ ने दावा किया है कि ईशा शो की कंटेस्टेंट खानजादी और अभिषेक से नफरत करती हैं। ईशा ने अपना आपा खो दिया था और ऐसे में लोगों से कह दिया था कि अब वह मेरे साथ नहीं रहना चाहती हैं लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications