21 साल के हुए अमिताभ बच्चन के नाती, मामू अभिषेक बोले- 'अब मेरे कपड़े और जूते लेना बंद कर दो...'
21 साल के हुए अमिताभ बच्चन के नाती, मामू अभिषेक बोले- 'अब मेरे कपड़े और जूते लेना बंद कर दो...'
मुंबई, 23 नवंबर: बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा आज 21 साल के हो गए हैं। मंगलवार 23 नवंबर को अगस्त्य नंदा का जन्मदिन है। अभिनेता अभिषेक बच्चन ने सोशल मीडिया पर भांजे अगस्त्य नंदा को जन्मदिन की बधाई दी है। अभिषेक बच्चन ने अगस्त्य नंदा की बचपन की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, अब तुम बड़े हो गए हो, ''मेरे जूते-कपड़े लेना बंद कर दो।'' अभिषेक बच्चन से पहले अगस्त्य नंदा की मां श्वेता बच्चन नंदा और बहन नव्या नवेली नंदा ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई धी। मां और बहन दोनों ने शुभकामना देने के लिए अगस्त्य नंदा के बचपन की तस्वीरें साझा कीं।

'अब तुम एडल्ट हो गए हो, कृपया अपने जूते अभी खरीद लो'
अभिषेक बच्चन ने इंस्टाग्राम पर अगस्त्य की बचपन की एक तस्वीर साझा की और लिखा, ''21 वां जन्मदिन मुबारक हो अगस्त्य। आप कितने अच्छे, दयालु, प्यार करने वाले, जिम्मेदार, सुरक्षात्मक और देखभाल करने वाले व्यक्ति बन गए हैं। अब आप आधिकारिक तौर पर एक वयस्क हैं। कृपया मामू के कपड़े और जूते लेना बंद करें और कृपया अपने जूते अभी खरीद लें!!! मुझे तुमसे प्यार है।"

'ऐसा लगता इसने आपके सभी कपड़े लिए हैं...'
अभिषेक बच्चन की इस पोस्ट पर अभिनेता सिकंदर खेर ने टिप्पणी करते हुए कहा, "ऐसा लगता है कि सभी ने आपके कपड़े ले लिए हैं।" अगस्त्य नंदा की मां श्वेता ने अगस्त्य के बचपन और टीनऐज की तस्वीरें शेयर कीं और लिखा, ''"हैप्पी 21 बेटा''। संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर ने टिप्पणी की, "21 वां जन्मदिन मुबारक हो आपको।" सिकंदर खेर ने लिखा, "जन्मदिन की शुभकामनाएं, आपका स्वास्थ्य हमेशा अच्छा हो।"

इस फिल्म से डेब्यू कर सकते हैं अगस्त्य नंदा
अगस्त्य अमिताभ बच्चन की बड़ी बेटी श्वेता और बिजनेसमैन निखिल नंदा के छोटे बेटे हैं। हालांकि अगस्त्य नंदा ने अपने भविष्य के लिए अपनी योजनाओं का खुलासा नहीं किया है, ऐसी अटकलें हैं कि वह जोया अख्तर की आर्ची कॉमिक्स-थीम वाली फिल्म के साथ बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करने वाले हैं। इस महीने की शुरुआत में फिल्म की घोषणा की गई थी और जोया ने एक बयान में कहा, "मैं आर्चीज को जीवंत करने का मौका पाकर बहुत उत्साहित हूं। यह मेरे बचपन और टीनऐज का एक बड़ा हिस्सा था। यही वजह है कि मैं थोड़ा नर्वस भी हूं। मुझे यह सुनिश्चित करना है कि फिल्म एक ऐसी पीढ़ी की पुरानी यादों को ताजा करे जो कॉमिक पर पली-बढ़ी है।''












Click it and Unblock the Notifications