क्या 2 बच्चे चाहते थे अभिषेक बच्चन? या फिर थी बेटे का चाह, ऐश्वर्या राय ने बच्चे को लेकर लिया था ऐसा फैसला
Abhishek Bachchan and Aishwarya Rai: बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन और उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। हर दिन इस कपल को लेकर कोई न कोई बात सामने आ जाती है और फिर लोग इसे चर्चा का विषय बना देते हैं। पिछले काफी समय से दोनों के बीच के रिश्ते को लेकर भी कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं।
ऐश्वर्या राय और बच्चन परिवार का रिश्ता
कहा जा रहा है कि पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय का रिश्ता इस समय बच्चन परिवार के साथ कुछ सही नहीं है। लोगों का मानना है कि ऐश्वर्या राय भले ही बच्चन परिवार की बहू हैं लेकिन वह इस फैमिली से फिलहाल दूर हो चुकी हैं।

साल 2007 में हुई थी अभिषेक-ऐश्वर्या की शादी
आपको बता दें कि साल 2007 में अभिषेक बच्चन ने ऐश्वर्या राय से शादी की थी। दोनों की प्यारी सी बेटी आराध्या भी है जो कि पूरी तरह से अपनी मां पर ही गई हैं। लोगों का मानना है कि आराध्या बच्चन अपनी मां ऐश्वर्या राय की करह काफी तेज और समझदार हैं।
38 साल की उम्र में ऐश्वर्या ने आराध्या को दिया था जन्म
जानकारी के अनुसार जब आराध्या का जन्म हुआ था तब ऐश्वर्या राय की उम्र 38 साल थी और इस उम्र में मां बनने पर अक्सर महिलाओं को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अभिषेक बच्चन हमेशा से ही 2 बच्चे चाहते थे। हालांकि इस कपल की एक ही बेटी आराध्या बच्चन है।
अभिषेक बच्चन 2 बच्चे चाहते थे
अभिषेक बच्चन के कुछ साल पहले एक इंटरव्यू में कहा था कि वह ऐश्वर्या राय के साथ दो बच्चे पैदा करना चाहते थे। अभिषेक बच्चन ने कहा था कि वो भी दो भाई बहन हैं इसलिए वह चाहते थे कि उनके भी दो ही बच्चे हों, एक बेटा और एक बेटी। ये आइडिया उन्हें खुद को और बहन श्वेता को देखकर ही आया है।
एक बेटा और एक बेटी की चाह रखते थे अभिषेक बच्चन
अभिषेक ने इंटरव्यू में कहा था- मैं चाहता था कि मुझे एक बेटी हो जो कि बिल्कुल अपनी मां ऐश्वर्या राय की तरह दिखने में हो और एक बेटा हो जो कि बिल्कुल मेरी तरह दिखे। आपको बता दें कि ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की शादी को 16 साल हो चुके हैं और उनकी बेटी आराध्या की उम्र फिलहाल 12 साल है।
अमिताभ बच्चन की लाडली हैं पोती आराध्या
आराध्या बच्चन अक्सर अपनी मां ऐश्वर्या राय के साथ ही नजर आती हैं। वह दिखने में भी अपनी मां की तरह ही हैं। आराध्या पिता अभिषेक बच्चन और मां ऐश्वर्या राय की इकलौती बेटी हैं। आराध्या बच्चन अपने दादा अमिताभ बच्चन के भी काफी करीब हैं।












Click it and Unblock the Notifications