क्या सच में अलग हो रहे हैं ऐश्वर्या-अभिषेक? एक्टर ने नहीं पहनी अपनी शादी की अंगूठी, वायरल हुई तस्वीर

Abhishek Bachchan Wedding Ring: बी-टाउन में अक्सर रिश्ते बनते और बिगड़ते रहते हैं। हाल ही में खबर आई थी कि इन दिनों बच्चन परिवार में कुछ खटपट चल रही है। जिसके कारण अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के रिश्ते में खटास आ गई है। कहा जा रहा है कि कपल जल्द ही अलग होने वाले हैं। जिसकी वजह से उनके फैंस काफी चिंता में हैं। अब हाल ही में अभिषेक बच्चन की ऐसी तस्वीर सामने आई जिन्होंने इन अफवाहों को और हवा दे दी।

अभिषेक बच्चन की ये वायरल तस्वीर एक इवेंट की है। जिसमें वह स्टेज पर सभी के साथ हंसी मजाक करते हुए नजर आए। लेकिन इस दौरान सभी की नजरें एक्टर की अंगूठी पर पड़ी। बता दें कि, अभिषेक बच्चन को हमेशा उनकी शादी की अंगूठी के साथ स्पॉट किया जाता है। लेकिन इस इवेंट में वह बिना अंगूठी के नजर आए। ऐेसे में एक बार फिर अभिषेक और ऐश्वर्या राय के बीच तलाक की खबरें तूल पकड़ ली।

Abhishek Bachchan

इससे पहले अभिषेक बच्चन की फोटो उनके भांजे अगस्त्य नंदा के साथ वायरल हुई थी जो कि विक्की कौशल की फिल्म सैम बहादुर स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान की है। इस तस्वीर में अभिषेक के हाथ से शादी की अंगूठी गायब थी। फिलहाल सोशल मीडिया पर एक्टर की ये तस्वीर लगातार वायरल हो रही है। वहीं फैंस कमेंट कर अपनी चिंता जाहिर कर रहे हैं।

अभिषेक की ये तस्वीर वायरल होने के बाद नेटिजेन्स के कमेंट की बाढ़ आ गई। एक यूजर ने लिखा, 'लगता है दोनों शायद अलग हो चुके हैं।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'अब तक तो वह हमेशा पहनते थे लेकिन ये देखकर अब सच लगने लगा है।' एक ने लिखा, 'मैं हमेशा सोचता था कि बच्चन खानदान में तलाक असंभव है, इसकी उम्मीद नहीं थी'।

बता दें कि, हाल ही में ऐश्वर्या राय ने अपना जन्मदिन पर बच्चन परिवार के बजाय अपने मायके में सेलिब्रट किया। जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की थी। पत्नी के इस स्पेशल डे पर अभिषेक बच्चन वहां मौजूद नहीं थे। तभी से दोनों के बीच तलाक की खबरें लगातार सामने आ रही हैं। हालांकि ये महज एक अफवाह है या नहीं इस पर अब तक दोनों की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+