“कड़ी मेहनत ही सबसे बड़ा जवाब है” अवॉर्ड खरीदने के आरोपों पर अभिषेक बच्चन ने ट्रोल्स को दिया करारा जवाब

Abhishek Bachchan Trolls Reply: बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन हाल ही में एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गए हैं। वजह एक सोशल मीडिया यूजर का आरोप, जिसमें दावा किया गया कि अभिषेक ने अपने फिल्मफेयर अवार्ड को खरीद लिया है और वे Aggressive PR के जरिए सुर्खियों में बने रहते हैं।

अभिषेक ने इलिगेशन पर बिना गुस्सा हुए बेहद संयमित और सटीक जवाब देते हुए सबको चुप करा दिया। फैंस को जूनियर बच्चन का ये तरीका बेहद पसंद आया और लोग उनकी जमकर तारिफ करने लगे।

abhishek-bachchan-shuts-down-trolls-buying-awards

इस फिल्म के लिए मिला था अवॉर्ड

अभिषेक बच्चन को हाल ही में फिल्मफेयर अवार्ड 2025 में बेस्ट एक्टर का सम्मान मिला है, उनकी फिल्म I Want To Talk में शानदार परफॉर्मेंस के लिए। यह अवार्ड मिलते ही सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने उन्हें निशाने पर ले लिया।

एक यूजर ने एक्स पर अभिषेक की अवार्ड समारोह की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "अभिषेक बच्चन एक अच्छे इंसान हैं, लेकिन प्रोफेशनली वे इस बात का उदाहरण हैं कि कैसे अवार्ड खरीदकर और आक्रामक पीआर के जरिए कोई भी स्टार खुद को प्रासंगिक बनाए रख सकता है, भले ही उसके करियर में एक भी सोलो ब्लॉकबस्टर फिल्म न हो।"

यूजर ने आगे लिखा कि "I Want To Talk जैसी फिल्म किसी ने नहीं देखी, सिर्फ पेमेंट लेकर रिव्यू करने वालों को छोड़कर," और इस पर दावा किया कि "इस अवार्ड के लायक कई बेहतर एक्टर्स थे।"

अभिषेक बच्चन का सधा हुआ जवाब

अभिषेक ने इस ट्वीट का सीधा जवाब देते हुए लिखा , साफ कर दूं, कभी कोई अवार्ड खरीदा नहीं और न ही किसी आक्रामक पीआर का सहारा लिया है। सिर्फ मेहनत, पसीना और खून बहाया है। लेकिन मुझे पता है कि आप शायद मेरी कोई बात नहीं मानेंगे।

उन्होंने आगे लिखा, तो सबसे अच्छा तरीका यही है कि मैं और मेहनत करूं, ताकि भविष्य में मेरे किसी भी अचीवमेंट पर आपको शक न हो। मैं आपको गलत साबित करूंगा पूरे सम्मान और 'अफैबिलिटी' के साथ। अभिषेक का यह जवाब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और लोगों ने उनकी विनम्रता के साथ-साथ आत्मविश्वास की भी सराहना की।

फैंस आए समर्थन में

अभिषेक के जवाब के बाद उनके फैंस खुलकर उनके समर्थन में उतर आए। एक यूजर ने लिखा बहुत लोगों के लिए बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ही सबकुछ है, लेकिन जो सच्ची कला को समझते हैं, वे जानते हैं कि एक कलाकार का मूल्य सिर्फ कमाई से नहीं आंका जा सकता।"

वहीं एक अन्य ने लिखा "जिसने I Want To Talk देखी है, उसे जरा भी शक नहीं होगा कि ये अवार्ड बिल्कुल सही व्यक्ति को मिला है।" कई लोगों ने अभिषेक की बेहतरीन फिल्मों की लिस्ट साझा की, जिनमें गुरु, युवा, बॉब बिस्वास और दसवीं जैसी परफॉर्मेंस का जिक्र किया गया।

अपकमिंग फिल्म

इस साल अभिषेक बच्चन Be Happy, Housefull 5, Kaalidhar Laapata में नजर आए थे। इसके अलावा, वे जल्द ही सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनने वाली फिल्म King में नजर आएंगे, जिसमें उनके साथ शाहरुख खान और सुहाना खान भी होंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+