'जैसी मां वैसी बेटी', अभिषेक बच्चन ने क्यों कही ऐसी बात, क्या हुआ जूनियर बच्चन के साथ?
Aishwarya Rai and Abhishek Bachchan: बॉलीवुड की सबसे मशहूर जोड़ियों में से एक ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन ने लंबे समय से अपने दमदार व्यक्तित्व और ऑन-स्क्रीन कैमिस्ट्री से फैंस का दिल जीता है। फिलहाल ये कपल सुर्खियों में छाया हुआ है। दरअसल कहा जा रहा है कि ऐश्वर्या और अभिषेक जल्द ही तलाक लेने वाले हैं।
ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन टूटता रिश्ता
ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन का रिश्ता अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के अलग-अलग पहुंचने से उनके रिश्ते की स्थिति के बारे में अटकलों का दौर शुरू हो गया है। ये उत्सुकता तब और बढ़ गई जब अभिषेक ने एक सोशल मीडिया पोस्ट को लाइक किया जिसमें तलाक की कठिनाइयों पर चर्चा की गई थी।

अभिषेक बच्चन का पुराना पोस्ट वायरल
इसी बीच अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के एक पुराने पोस्ट को लेकर सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा हो रही है। साल 2020 में पत्नी ऐश्वर्या राय को सोशल मीडिया पर जन्मदिन की बधाई देते हुए अभिषेक बच्चन ने एक पोस्ट लिखा था।
'मैं तुमसे हमेशा प्यार करता रहूंगा'
अभिषेक बच्चन ने इस पोस्ट में लिखा था- हर चीज के लिए शुक्रिया। तुम हमारे लिए जो कुछ भी करती हो उन सबके लिए शुक्रिया। ये सब हमारे लिए मायने रखता है। अभिषेक बच्चन ने आगे लिखा था- हमेशा खुश रहो और मुस्कुराते रहो। मैं तुमसे हमेशा प्यार करता रहूंगा। तुम जैसी हो बहुत अच्छी हो।
'मुझे आराध्या जैसी बेटी देने के लिए शुक्रिया'
इसके अलावा अभिषेक बच्चन ने लिखा था- हमारी प्यारी बेटी आराध्या को जन्म देने के लिए शुक्रिया। उसे इस तरह अच्छे से पालने के लिए भी थैंक्य यू। तुम वंडर वुमेन हो और कुछ भी कर सकती हो। मुझे आराध्या जैसी बेटी देने के लिए शुक्रिया।
अभिषेक बच्चन ने लिखा था- जैसी मां वैसी बेटी
वहीं अभिषेक बच्चन ने सोशल मीडिया पर एक फोटो कोलाज शेयर किया था जिसमें एक तरफ ऐश्वर्या राय थीं और दूसरी तरफ बेटी आराध्या। इस फोटो के कैप्शन में अभिषेक बच्चन ने लिखा था- जैसी मां वैसी बेटी। वहीं अब बेटी आराध्या भी पापा अभिषेक से ज्यादा मां ऐश्वर्या राय के साथ ही नजर आती है। बेटी अक्सर अपनी मां के साथ ट्रैवल करती दिखाई देती है।












Click it and Unblock the Notifications