Aishwarya Rai संग तलाक की अफवाहों पर क्यों चुप रहते हैं अभिषेक बच्चन? एक्टर ने बताई ये बड़ी वजह
Abhishek Bachchan Aishwarya Rai: अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बॉलीवुड के चर्चित कपल में से एक हैं। दोनों अक्सर लाइमलाइट से दूर रहते हैं। हालांकि पिछले कुछ दिनों से ऐसी खबरें आ रही हैं कि ऐश्वर्या और अभिषेक के बीच कुछ ठीक नहीं है। यहां तक कि एक्ट्रेस अपना ससुराल छोड़कर मायके में बेटी के साथ शिफ्ट हो गई हैं।
इन अफवाहों के बाद अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बेटी आराध्या के स्कूल फंक्शन में एकसाथ नजर आए थे। इस दौरान दोनों एकसाथ इवेंट में डांस भी करते हुए दिखे जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। जिससे कपल के तलाक की अफवाहों पर ब्रेक लग गया। भले ही ऐश्वर्या और अभिषेक के तलाक की खबरें सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं लेकिन बावजूद इसके कपल कभी भी इस पर रिएक्ट नहीं करता आइए जानते हैं क्यों।

अभिषेक बच्चन ने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया था कि वह आखिर क्यों ट्रोलर्स की बातों पर ध्यान नहीं देते। एक्टर ने बताया कि वह ऐश्वर्या की दी गई एक सलाह की वजह से कभी भी इन अफवाहों पर रिएक्ट नहीं करते। अभिषेक ने कहा कि, 'इंसान को हमेशा अपने जीवन में पॉजिटिव रहना चाहिए। ऐश्वर्या भी हमेशा नेगेटिव चीजों से दूर रहने की सलाह देती हैं।'
अभिषेक ने यह भी कहा कि, 'ऐश्वर्या हमेशा कहती हैं कि सेलिब्रिटी होने की वजह से आपको हमेशा नेगेटिव का सामना करना पड़ेगा। तो इसलिए हम इन चीजों को इग्नोर करना ही बेहतर समझते हैं।' बता दें कि, ऐसा कई बार हुआ है जब ऐश्वर्या औऱ अभिषेक के तलाक कीखबरों की खबरों ने खूब लाइमलाइट बटोरी है। लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो फिलहाल कपल के बीच सब ठीक है।
बता दें कि, अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय ने साल 2007 में शादी की थी। दोनों की एक बेटी भी है जिसका नाम है आराध्या। बता दें कि, ऐश्वर्या राय सोशल मीडिया पर अभिषेक को छोड़ बच्चन परिवार में किसी को फॉलो नहीं करती। वह बहुत कम फैमिली के साथ फोटो शेयर करती हैं। यही वजह है कि आए दिन बच्चन परिवार में अनबन की खबरें सामने आती रहती हैं।












Click it and Unblock the Notifications