'ऐश्वर्या राय को ज्यादा काम करने दें', फैन की इस सलाह पर अभिषेक बच्चन ने दिया ऐसा जवाब, कर दी बोलती बंद
ऐश्वर्या राय बच्चन के फैन अभिषेक बच्चन को ऐसी सलाह दे डाली जिसके बाद एक्टर ने अपने शानदार जवाब से फैंस का एक बार फिर दिल जीत लिया।

Abhishek Bachchan Tweet: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय हाल ही में पोन्नीइन सेल्वन 2 में नजर आईं। जिसका निर्देशन मणिरत्नम ने किया है। फिल्म को फैंस की ओर से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। वहीं पति अभिषेक बच्चन ने भी ट्वीट कर फिल्म का रिव्यू दिया।
अभिषेक बच्चन ने की ऐश्वर्या राय की तारीफ
अभिषेक बच्चन पत्नी ऐश्वर्या की पोन्नीइन सेल्वन 2 में एक्टिंग देखकर गदगद हो गए। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए फिल्म की पूरी टीम को बधाई दी और साथ ही एक्ट्रेस की परफॉर्मेंस की तारीफ की। इस बीच एक यूजर ने अभिषेक बच्चन को ऐश्वर्या राय को लेकर ऐसी सलाह दे दी जिस पर एक्टर ने तरत रिएक्शन दिया।
पोन्नियिन सेल्वन 2 की टीम को दी बधाई
अभिषेक बच्चन ने ट्वीट कर लिखा, 'पोन्नियिन सेल्वन 2 एक शानदार फिल्म है. मेरे पास शब्द नहीं है, बहुत खुश हूं। मणि रत्नम, चियान विक्रम, तृषा और सभी कास्ट एंड क्रू को बधाई। ऐश्वराय राय पर गर्व है, उन्होंने इस फिल्म में बेहतरीन काम किया है।' इस ट्वीट पर लगातार फैंस के रिएक्शन आ रहे हैं।
As you should! Now let her sign more movies and you take care of Aaradhya 🤲🏾
— Unpaid PS2 marketing manager (@SilamSiva) April 29, 2023
फैन ने एक्टर को दी सलाह
एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'आपको ऐश्वर्या को और फिल्में साइन करने देना चाहिए'। इस पर एक्टर ने जवाब देकर ट्रोलर्स की बोलती बंद कर दी। उन्होंने लिखा, 'उन्हें फिल्में साइन करने दीजिए? सर, उन्हें कुछ भी करने के लिए मेरी परमिशन की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है। खासकर वो काम, जो उन्हें सबसे ज्यादा पसंद है।' बता दें कि अभिषेक बच्चन का यह ट्वीट खूब वायरल हो रहा है।
एक्टर के जवाब की हो रही तारीफ
कपल के फैंस ने अभिषेक के जवाब की जमकर तारीफ की। एक यूजर ने लिखा, "बिल्कुल सही कहा सर... आप दोनों को एक फिल्म में देखने का भी बेसब्री से इंतजार है। जेन नंदिनी को एक साथ फिल्म में देखना शानदार होगा।" बता दें कि लंबे समय से अभिषेक और ऐश्वर्या राय की जोड़ी आन स्क्रीन साथ में नजर नहीं आई।
अभिषेक और ऐश्वर्या की शादी
साल 2007 में ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन ने शादी की थी। इसके बाद साल 2011 में एक बेटी को जन्म दिया जिसका नाम आराध्या है। कपल की शादी को पूरे 16 साल हो चुके हैं। अभिषेक और ऐश्वर्या ने 'गुरु', 'धूम 2', 'रावण' और 'उमराव जान' जैसी फिल्मों में काम किया है।












Click it and Unblock the Notifications