ऐश्वर्या राय से पहले इस एक्ट्रेस के प्यार में थे अभिषेक बच्चन, इस फोटो से सामने आया सच, फैंस बोले-ये कब हुआ?
Abhishek Bachchan: बॉलीवुड इंडस्ट्री में अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की गिनती चर्चित जोड़ी में होती है। हालांकि आए दिन दोनों के तलाक की खबरें चर्चा में रहती हैं, लेकिन हर बार मीडिया के सामने साथ आकर अफवाहों पर विराम लगा देते हैं। इस बीच अभिषेक बच्चन की एक हसीना के साथ फोटो वायरल हो रही है।
ऐश्वर्या राय से शादी होने से पहले अभिषेक बच्चन का कई बड़ी एक्ट्रेसेस के साथ नाम जुड़ा था। लेकिन बात शादी तक नहीं पहुंच पाई। एक्टर की करिश्मा कपूर से भी सगाई हुई थी लेकिन दोनों का शादी होने से पहले ही रिश्ता टूट गया। इस बीच अभिषेक बच्चन की उनसे चार साल बड़ी एक्ट्रेस संग पुरानी फोटो सामने आई।

इस फोटो में अभिषेक बच्चन मशहूर एक्ट्रेस तब्बू के साथ नजर आ रहे हैं। तस्वीर में दोनों एकसाथ होली एंजॉय करते हुए दिखे। अभिषेक बच्चन सफेद रंग का कुर्ता पहनकर चार साल बड़ी तब्बू को बाहों में पकड़े रंग लगाते हुए नजर आए। दोनों को साथ में देखकर ऐसा लग रहा है कि उनके बीच काफी अच्छा बॉन्ड है।
ये भी पढ़ें: Aishwarya Rai ने सलमान खान को दिया था धोखा? इस शख्स के करीब आ गई थीं एक्ट्रेस और फिर जो हुआ
एक रेडिट यूजर ने तब्बू और अभिषेक बच्चन की ये पुरानी फोटो शेयर की जिसमें दावा किया गया है कि ये फोटो एक्टर की शादी से पहले साल 2005 की है। अब इस पोस्ट पर फैंस तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'क्या अभिषेक ने तब्बू को भी डेट किया है?' अन्य यूजर ने लिखा, 'ये दोनों कब साथ आए?' एक ने लिखा, 'ये फोटो देखकर जितना अभिषेक को अच्छा समझती थी वो सब खत्म हो गई।'
बता दें कि, अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय ने लंबे समय तक एक दूसरे को डेट किया। इसके बाद कपल ने साल 2007 में शादी कर ली। शादी के चार साल बाद ऐश्वर्या ने बेटी आराध्या को जन्म दिया। एक्ट्रेस अक्सर अपनी बेटी के साथ हर इवेंट में स्पॉट होती हैं। इसके अलावा वह सोशल मीडिया पर भी फोटोज शेयर करती रहती हैं।
ये भी पढ़ें: जब तलाक पर Aishwarya Rai ने तोड़ी थी चुप्पी, वायरल हुआ पुराना इंटरव्यू, कहा-'इस मुद्दे पर बहस...'












Click it and Unblock the Notifications