अभिषेक बच्चन की 'आई वांट टू टॉक' का पहला गाना 'दिल घबराए' रिलीज, इस सिंगर का हुआ डेब्यू
शूजित सरकार की राइजिंग सन फिल्म्स और किनो वर्क्स, जंगली म्यूजिक के साथ मिलकर अभिषेक बच्चन की अपकमिंग फिल्म आई वांट टू टॉक का पहला गाना "दिल घबराये" रिलीज करने जा रहे हैं। इसका एक प्रोमों में भी मेकर्स ने जारी किया है। तबा चाके एक पॉपुलर इंडी आर्टिस्ट हैं। उन्हीं ने दिल घबराए गाने को अपनी आवाज दी है।
ये तबा का बॉलीवुड डेब्यू है और आई वांट टू टॉक उनकी पहली फिल्म है। अपनी दिल छू लेने वाली आवाज़ और पोएटिक लिरिक्स के लिए जाने जानें वाले चाके फिल्म के म्यूजिक में एक खास गहराई और एहसास लाते हैं। दिल घबराए अपनी गहरी और इमोशन से भरी धुन और दिल को छूने वाले बोल के साथ आई वांट टू टॉक की कहानी को खुद में खूबसूरती से कैद करता है।

तबा की आवाज ने रियल बनाया
इसे शूजित सरकार ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में ऐसी कहानी है जो जिंदगी के छोटे पर कीमती पलों का जश्न मनाती है। फिल्म के पहले गाने में बारे में बात करते हुए शूजित ने कहा, यह गाना 'आई वांट टू टॉक' का भावनात्मक केंद्र है। तबा की अनोखी आवाज़ कहानी में प्रामाणिकता लाती है। वहीं, कंपोजर और सिंगर तबा चाके कहते हैं, "आई वांट टू टॉक के लिए म्यूजिक बनाना वाकई एक खास अनुभव रहा है। फिल्म का भावनात्मक केंद्र मेरे साथ गहराई से जुड़ा हुआ था, और मैं चाहता था कि म्यूजिक उस खास, दिल से जुड़े जुड़ाव को दिखाए।"
22 नवंबर को रिलीज होगी फिल्म
रोनी लाहिड़ी और शील कुमार द्वारा निर्मित 'आई वांट टू टॉक' 22 नवंबर, 2024 को रिलीज होगी, जिसका पहला सिंगल 'दिल घबराए' 11 नवंबर, 2024 को खास तौर से टाइम्स म्यूजिक पर उपलब्ध होगा।












Click it and Unblock the Notifications