I want to talk: अभिषेक बच्चन ने बेटी आराध्या से ली बड़ी सीख, बोले- 'उसने हार ना मानना सिखाया'

अभिषेक बच्चन की फिल्म आई वांट टू टॉक 22 नवंबर को रिलीज के लिए शेड्यूल्ड है। इस फिल्म अभिषेक अर्जुन सिंह में नजर आ रहे हैं। उनका कैरेक्टर साहस और मजबूत इरादे के बारे है। हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि फिल्म में अपने किरदार की मुश्किलों का सामना करते हुए, उन्हें अपनी बेटी आराध्या से मिली महामारी के दौरान की एक अहम सीख से मदद मिली थी।

अभिषेक को वह समय याद आया जब आराध्या छोटी थी और एक किताब पढ़ रही थी। किताब में एक लाइन थी जिसने उनके दिल को छू लिया। किताब के पात्र ने कहा कि सबसे बहादुर शब्द "मदद" है। क्योंकि मदद मांगने का मतलब है कि आप आगे बढ़ते रहना चाहते हैं और चुनौतियों का सामना करना चाहते हैं। उन्होंने कहा, "इसका मतलब है कि आप हार नहीं मान रहे हैं। आप आगे बढ़ने के लिए जो भी करना होगा उसे करेंगे।"

Abhishek Bachchan learned a big lesson from daughter Aaradhya I want to talk Aishwarya Rai Bachchan

अभी भी कोशिश कर रहे हैं
अभिषेक इसी बात को अपने किरदार अर्जुन की एक अहम खूबी मानते हैं, जो बड़े संघर्षों का सामना करने के बावजूद हार नहीं करता है। उन्होंने कहा, "वह मदद मांगने से नहीं डरता। वह अस्पताल जाने से भी नहीं डरता। वह हार नहीं मानता। कोई भी व्यक्ति जो उन चीजों से निपट चुका है और अभी भी निपट रहा है। उसके लिए 31 साल बाद तंग आकर यह कहना बहुत आसान है कि 'बहुत हो गया है, अभी और नहीं करना है'। लेकिन नहीं, यह सच है कि वह अभी भी इसमें लगा हुआ है, अभी भी कोशिश कर रहा है... यही बात उसे असल में साहसी बनाती है।"

22 नवंबर को रिलीज होगी फिल्म
शूजित सरकार ने आई वांट टू टॉक को डायरेक्ट किया है। ये 22 नवंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म में जॉनी लीवर और अहिल्या बामरू भी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+