'बच्चन परिवार की बहू बनने का सपना...' अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या के तलाक की खबरों के बीच बुरा फंसी यह एक्ट्रेस

Abhishek Bachchan and Nimrat Kaur Affair Rumors: बॉलीवुड में बच्चन परिवार की एक अलग अहमियत है। बीते कुछ समय से इस परिवार के दो सदस्य यानी बेटा अभिषेक और बहू ऐश्वर्या राय खबरों में बने हुए हैं। खबरें हैं कि दोनों के शादी शुदा जीवन में खटास आ गई है। कुछ रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि दोनों अलग होने वाले हैं।

यहां तक की कुछ खबरों में तलाक होने की भी बात कही जाने लगी। इन खबरों को तूल तब मिली जब कई मौकों में अभिषेक और ऐश्वर्या साथ नहीं पहुंचे। इसमें बेटी आराध्या का एनुअल फंक्शन से लेकर अनंत अंबानी का रिसेप्शन भी शामिल है। इन दोनों मौके पर कपल साथ स्पॉट न होकर अलग अलग दिखा। इसके बाद अलग होने की चिंगारी आग बन गई।

Abhishek Bachchan is dating Nimrat Kaur

ट्रोल हो रहीं निमरत
इन सबके बीच सोशल मीडिया पर कुछ अलग ही खबरें देखने को मिल रही हैं। कुछ पोस्ट में यह दावा किया जा रहा है कि अभिषेक बच्चन और निमरत कौर एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। यहां तक कि दोनों के रिलेशन की भी खबरें आ रही हैं। बताया जा रहा है कि दोनों कई बार अलग अलग एक ही जगह पर स्पॉट हो चुके हैं और साथ में हैंगआउट भी कर रहे हैं। हालांकि इन खबरों के बीच अभिषेक और निमरत दोनों को लेकर काफी ट्रोल भी किया जा रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स अलग अलग रिएक्शन दे रहे हैं।

बच्चन परिवार की बहू बनने का सपना...
बीते दिनों पैपराजी विरल भयानी के पेज से निमरत का एक स्पॉटिंग वीडियो पोस्ट किया गया। इसमें यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। एक यूजर ने लिखा, आप सच में अभिषेक को डेट कर रही हैं, ये अगर सच है तो काफी निराश करने वाली बात है। दूसरे ने सवाल पूछने वाले लहजे में लिखा, बच्चन परिवार की बहू बनने का सपना देख रही हो? अन्य यूजर ने लिखा की बड़े सपने देखना बहुत अच्छी बात है लेकिन किसी का घर तोड़ना तो सही बिल्कुल नहीं है। अभिषेक और ऐश्वर्या की खबरों पर oneindia hindi पुष्टि नहीं करता। साथ ही oneindia hindi निमरत और अभिषेक की खबरों की भी पुष्टि नहीं करता। ये खबर भी बस सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों पर आधारित है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+