अभिषेक बच्चन ने मुंबई में खरीदे 6 लग्जरी फ्लैट्स, करोड़ों में है कीमत, लोग बोले- कहां से आ रहे हैं पैसे?

Abhishek Bachchan New Flats: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन को लेकर एक बड़ी खब सामने आ रही है। खबर है कि अभिषेक बच्चन ने हाल ही में प्रॉपर्टी में इनवेस्ट किया है। दरअसल अभिषेक बच्चन ने कथित तौर पर मुंबई के बोरीवली इलाके में एकसाथ 6 लग्जरी अपार्टमेंट खरीदे हैं।

अभिषेक बच्चन ने खरीदे 6 फ्लैट्स
अभिषेक बच्चन के इन फ्लैट्स की कीमत करोड़ों में बताई जा रही है। मनी कंट्रोल डॉट कॉम की एक रिपोर्ट के मुताबिक, बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन ने ओबेरॉय रियल्टी द्वारा ओबेरॉय स्काई सिटी प्रोजेक्ट में 6 अपार्टमेंट खरीदे हैं। ये 6 अपार्टमेंट कुल 4 हजार 894 स्क्वायर फुट में फैले हुए हैं और 31 हजार 498 रुपये प्रति वर्ग फुट की दर से बेचे गए हैं।

Abhishek Bachchan

अभिषेक ने मुंबई के बोरीवली पूर्व में किया इंवेस्ट
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सेल एग्रीमेंट पर गत 5 मई, 2024 को साइन किए गए थे। अभिषेक बच्चन द्वारा खरीदे गए 6 अपार्टमेंट बोरीवली पूर्व में वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे के किनारे स्थित हाईराइज ब्लिडिंग की 57वीं मंजिल पर हैं। इसमें 10 कार पार्किंग भी मौजूद है।

ऑक्यूपेशन सर्टिफिकेट भी जारी किया गया
डॉक्यूमेंट्स के अनुसार अभिषेक बच्चन द्वारा खरीदे गए 6 में से दो अपार्टमेंट 252 स्क्वायर फुट के हैं, दो लगभग 1,100 स्क्वायर फुट के एरिया में डिस्ट्रिब्यूट हैं और बाकी दो 1094 स्क्वायर फुट के हैं। जिस ब्लिडिंग में अभिषेक बच्चन ने ये 6 फ्लैट्स खरीदे हैं उनके लिए एक ऑक्यूपेशन सर्टिफिकेट भी जारी किया गया है।

अमिताभ बच्चन ने भी खरीदी थी जमीन
आपको बता दें कि इस साल की शुरुआत में अभिषेक बच्चन के पिता सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने भी अलीबाग में 10 करोड़ रुपये की जमीन खरीदी थी। उन्होंने द हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा से 10,000 वर्ग फुट जमीन खरीदी थी। ये जमीन कथित तौर पर ए अलीबाग नामक प्रोजेक्ट में खरीदी गई थी। वहीं बिग बी ने कथित तौर पर जनवरी 2024 में अयोध्या में भी एक बड़े जमीन के टुकड़े पर इनवेस्ट किया था।

कहां से आए अभिषेक बच्चन के पास पैसे
इस खबर के फलने के बाद से लोग सोशल मीडिया पर अभिषेक बच्चन को लेकर तरह तरह के सवाल करते नजर आ रहे हैं। लोगों की मानें तो अभिषेक बच्चन पिछले काफी समय से फिल्मों में नजर नहीं आ रहे हैं। ऐसे में 6 लग्जरी फ्लैट्स खरीदने के उनके पास कहां से इतने पैसे आ रहे हैं। इसके अलावा कई लगो ये कयास लगा रहे हैं कि ऐश्वर्या से अलग होनेके चलते ही अभिषेक बच्चन अपनी अलग प्रॉपर्टीज में इंवेस्ट कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+