अनोखी है अभिषेक बच्चन- ऐश्वर्या राय की लव स्टोरी, बालकनी से हुई थी शुरू, इस फिल्म के दौरान हुआ प्यार

Abhishek Bachchan Birthday: बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन हिंदी सिनेमा के जाने-माने अभिनेता है। वह भले ही महानायक अमिताभ बच्चन के बेटे हैं लेकिन इसके बावजूद उन्होंने अपने करियर में काफी स्ट्रगल किया है। फिल्म गुरू के बाद उन्हें बड़े पर्दे पर पहचान मिली। इसके बाद उन्होंने कई दमदार निभाकर फैंस का दिल जीता। आज यानि 5 फरवरी को अभिषेक बच्चन अपना 48वां जन्मदिन मना रहे हैं। ऐसे में उनकी लाइफ से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें जानते हैं।

अभिषेक बच्चन ने अपने करियर में 15 फ्लॉप फिल्में दीं। लेकिन इसके बावजूद उन्होंने कभी हार नहीं मानी। आज वह बड़े पर्दे के साथ-साथ ओटीटी में अपनी जगह बना चुके हैं। इसके अलावा उनकी पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्हें मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय से प्यार हुआ। जिससे उन्होंने साल 2007 में शादी की। आइए जानते हैं कि लव स्टोरी कैसे शुरू हुई।

Abhishek Bachchan

दरअसल, अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या की पहली मुलाकात फिल्म 'ढाई अक्षर प्रेम के' की शूटिंग के दौरान हुई थी। जो कि साल 2000 में रिलीज हुई थी। उस वक्त ऐश्वर्या राय सलमान खान के साथ रिलेशनशिप में थीं। वहीं अभिषेक बच्चन की करिश्मा कपूर से साल 2002 में सगाई हो चुकी थी। इस दौरान अभिषेक और ऐश्वर्या ने एकसाथ दूसरी फिल्म 'कुछ ना कहो' में एकसाथ काम किया था।

इसके बाद अभिषेक बच्चन की करिश्मा कपूर से सगाई टूट चुकी थी। वहीं सलमान खान और ऐश्वर्या राय के रिश्ते में भी खटास आ चुकी थी। इस दौरान अभिषेक और ऐश्वर्या ने एकसाथ कई सारे प्रोजेक्ट्स पर काम किया। जिसमें 'युवा', 'बंटी और बबली' और 'कभी अलविदा न कहना' जैसी हिट फिल्में शामिल हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो इसी दौरान दोनों एक दूसरे के करीब आए थे।

लेकिन फिल्म 'उमराव जान' की शूटिंग के दौरान दोनों का प्यार परवान चढ़ा। अभिषेक बच्चन ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि वह ऐश्वर्या राय को कुछ अलग अंदाज में प्रपोज करना चाहते थे। न्यूयॉर्क में एक फिल्म की शूटिंग के दौरान वे अपने होटल के कमरे की बालकनी में गए जहां उन्होंने सोचा कि अगर वह ऐश्वर्या राय से शादी कर लें तो अच्छा होगा। बस फिर क्या था एक्टर ऐश्वर्या को अपनी बालकनी में लाए और तुरंत उन्हें प्रपोज कर दिया। इसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया।

इसके बाद दोनों वापस मुंबई लौटे और अपने इस रिश्ते के बारे में उन्होंने परिवार को बताया और साल 2007 में सगाई कर ली। फिर 20 अप्रैल 2007 को अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय ने अपने परिवार के बीच शादी कर ली। शादी के 4 साल बाद कपल की बेटी आराध्या का जन्म हुआ। दोनों की शादी को लगभग 17 साल पूरे हो चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+