आराध्या बच्चन की परवरिश को लेकर अभिषेक बच्चन का बड़ा खुलासा, ऐश्वर्या राय के बारे में बताया ऐसा सच

Aaradhya Bachchan: बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'कालीधर लापता' को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज हुई है, जिसे दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

ऐश्वर्या राय और आराध्य बच्चन की बॉन्डिंग
पिछले कुछ समय से अभिषेक बच्चन अपनी इस फिल्म के प्रमोशन में बिजी चल रहे हैं। वहीं एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान अभिषेक बच्चन ने बताया है कि किस तरह से उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय बेटी आराध्या बच्चन का ख्याल रखती हैं।

Aaradhya Bachchan

आराध्या की परवरिश को लेकर अभिषेक बच्चन का बड़ा खुलासा

आपको बता दें कि आराध्या बच्चन की अक्सर मीडिया और पब्लिक इवेंट्स में अपने पैरेंट्स के साथ दिखाई देती हैं। अपनी मासूम मुस्कान और सौम्य व्यवहार से वो हमेशा सबका ध्यान खींचती हैं। लेकिन आराध्या की परवरिश आम बच्चों से थोड़ी अलग है। हाल ही में अभिषेक बच्चन ने इस पर खुलकर बात की है।

'ऐश्वर्या ने फैसला लिया कि वो आराध्या के साथ रहेंगी'

-नयनदीप रक्षित को दिए इंटरव्यू में अभिषेक बच्चन ने बताया कि आराध्या की परवरिश का श्रेय वह पूरी तरह से अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय को देना चाहते हैं। अभिषेक बच्चन ने कहा- मेरे पास काम के सिलसिले में बाहर जाने की आजादी है, लेकिन ऐश्वर्या ने फैसला लिया कि वह आराध्या के साथ ही रहेंगी।

-अभिषेक बच्चन ने आगे कहा- ऐश्वर्या ने जिस समर्पण और ध्यान से आराध्या की देखभाल की है, वो काबिले-तारीफ है। ऐश्वर्या राय एक अच्छी एक्ट्रेस हैं लेकिन उससे भी ज्यादा वो एक बहुत अच्छी मां हैं। उनके इस रियल लाइफ रोल की जमकर तारीफ होनी चाहिए।

'सोशल मीडिया और फोन से दूर हैं आराध्या'

-अभिषेक बच्चन ने बताया कि ऐश्वर्या राय ने बेटी आराध्या की परवरिश के लिए कुछ खास नियम बना रखे हैं। अभिषेक ने कहा- आज के दौर में जहां बच्चे कम उम्र से ही मोबाइल और सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने लगते हैं, वहीं आराध्या इन सब से कोसों दूर हैं। आराध्या के पास न तो मोबाइल फोन है और न ही वह किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्टिव हैं।

-अभिषेक बच्चन ने कहा- आराध्या बच्चन को एक जिम्मेदार और समझदार लड़की के रूप में पाला गया है। मैं नहीं चाहता कि उसकी मासूमियत और असली पहचान किसी बाहरी चीज से प्रभावित हो। वो एक प्यारी और होशियार लिटिल लेडी बन रही है, जो हमारे परिवार का गर्व है। हम खुद को बेहद सौभाग्यशाली मानते हैं।

अभिषेक बच्चन का अपकमिंग प्रोजेक्ट

आपको बता दें कि अभिषेक बच्चन जल्द ही सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ फिल्म 'किंग' में नजर आने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म किंग में अभिषेक बच्चन नेगेटिव किरदार निभाने वाले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+