'बस भैया अब और नहीं', क्यों भड़क गए अभिषेक बच्चन? कैमरा देख जोड़े हाथ और फिर जो हुआ

Abhishek Bachchan Video: मुंबई एयरपोर्ट के पार्किंग में मौजूद अभिषेक बच्चन अचानक ही एक पैपराजी पर काफी भड़क गए थे। पैपराजी फोटो लेने के लिए उनका पीछा कर रहा था जिसके चलते अभिषेक बच्चन काफी नाराज हो गए।

अभिषेक बच्चन ने पैपराजी से बनाई दूरी
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अभिषेक बच्चन अपनी अपकमिंग फिल्म 'हाउसफुल 5' के अंतर्राष्ट्रीय शेड्यूल को पूरा कर मुंबई वापस लौटे हैं। ऐसे में जब पैपराजी ने उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर देखा तो उनका वीडियो बनाने लग गए। वहीं अभिषेक बच्चन ने पैपराजी से दूरी बनाए रखने की पूरी कोशिश की और उनसे बातचीत भी नहीं की।

Abhishek Bachchan Video

पैपराजी पर भड़क गए अभिषेक बच्चन
हालांकि एक कैमरामैन अभिषेक बच्चन के पीछे ही चलता रहा और उन्हें अकेला न छोड़ने पर एक्टर काफी भड़क गए। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि पैपराजी अभिषेक बच्चन के बहुत नजदीक आ गए। उनका कैमरा एक्टर के चेहरे के सामने था। ऐसे में अभिषेक को कैमरामैन को रोकना पड़ा।

अभिषेक बच्चन ने हाथ जोड़कर कही ऐसी बात
गुस्से में लाल अभिषेक बच्चन ने हाथ जोड़कर कहा- बस भैया, अभी हो गया, शुक्रिया। इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है। आपको बता दें कि अभिषेक बच्चन लंदन में अपनी अपकमिंग फिल्म हाउसफुल 5 की शूटिंग कर रहे थे। पिछले हफ्ते सेट से कुछ तस्वीरें लीक भी हुई थीं जिससे पता चला था कि टीम फिल्म की शूटिंग के दौरान खूब मस्ती कर रही है।

अभिषेक बच्चन की पर्सनल जिंदगी की हो रही चर्चा
अभिषेक बच्चन के अलावा इस फिल्म में अक्षय कुमार, अनिल कपूर, नाना पाटेकर, रितेश देशमुख और चंकी पांडे भी नजर आएंगे। फिल्म 'हाउसफुल 5' आगामी 6 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अभिषेक बच्चन जहां इस समय अपनी फिल्मों की शूटिंग को लेकर काफी बिजी चल रहे हैं, वहीं उनकी निजी जिंदगी भी पिछले कुछ महीनों से सुर्खियों में छाई हुई है।

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय का रिश्ता
अभिषेक पिछले पिछले कुछ समय से अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय से तलाक की अफवाहों को लेकर चर्चा का विषय बने हुए हैं। आपको बता दें कि अभिषेक और ऐश्वर्या की शादी को 17 साल हो चुके हैं। दोनों की एक प्यारी सी बेटी आराध्या बच्चन है। हालांकि बहू ऐश्वर्या राय को बच्चन से दूर ही देखा जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+