तलाक की खबरों के बीच दुबई पहुंचे अभिषेक-ऐश्वर्या, एयरपोर्ट से वायरल हुआ वीडियो, जानें क्या है असल सच्चाई
Aishwarya Rai Abhishek Bachchan: अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय लंबे समय से तलाक की अफवाहों को लेकर चर्चा में हैं। ऐसी खबरें हैं कि दोनों के बीच कुछ भी ठीक नहीं है। इस बीच कपल का एक वीडियो वायरल हो रहा है जो कि दुबई से है।
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय ने तलाक की खबरों पर अब तक चुप्पी बनाए हुए रखी है। दोनों में से किसी ने इस पर रिएक्शन नहीं दिया। लेकिन दुबई एयरपोर्ट से कपल का एक वीडियो सामने आया है। जहां कुछ फैंस इसे देखने के बाद खुश हो गए वहीं कुछ ने दावा किया कि ये पुरानी है।

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय इस वीडियो में एकसाथ काफी खुश नजर आ रहे हैं। लुक की बात करें तो अभिषेक ने डेनिम लुक कैरी किया हुआ है। वहीं ऐश्वर्या ब्लैक आउटफिट में काफी खुबसूरत लग रही हैं। साथ ही कपल की बेटी आराध्या बच्चन भी वीडियो में नजर आ रही हैं। हालांकि सच्चाई सामने आने के बाद फैंस को बड़ा झटका लगा।
बता दें कि, ये वीडियो अभी का नहीं है। सोशल मीडिया पर खंगालने के बाद पता चला है कि कपल का ये वीडियो इस साल फरवरी में भी शेयर किया गया था। उस वक्त भी अफवाह उड़ी थी कि तलाक की खबरों के बीच कपल दुबई में एकसाथ नजर आया। फिलहाल सोशल मीडिया पर कपल का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के तलाक की खबरें तब उड़ी थी जब दोनों अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में अलग-अलग पहुंचे थे। इस शादी में अभिषेक अपने परिवार के साथ नजर आए थे। वहीं ऐश्वर्या राय बेटी आराध्या के साथ पहुंची थी। कपल ने एक भी बार मीडिया के सामने पोज नहीं दिया। इन सबके अलावा एक्टर ने तलाक का पोस्ट लाइक किया था जिसने इन अफवाहों को हवा दी। हालांकि अब तक कपल ने इस पर चुप्पी साधी हुई है।
ये भी पढ़ें: Aishwarya Rai Bachchan: 'ऐश्वर्या राय कहां हैं?', लोगों ने अभिषेक बच्चन से क्यों किया ऐसा सवाल












Click it and Unblock the Notifications