'गिद्ध, गुंडा और बदतमीज इंसान', डायरेक्टर अभिनव कश्यप ने सलमान को जो कहा, सुनकर कान से खून निकलने लगेगा!
फिल्म 'दबंग' और 'बेशरम' जैसी फिल्में बना चुके अभिनव कश्यप ने हाल ही में अभिनेता सलमान खान और उनके परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अभिनव ने एक इंटरव्यू में सलमान को 'गुंडा','बदतमीज' और 'गंदा इंसान' भी बताया है। इतना ही नहीं, उन्होंने सलमान खान पर करियर खराब करने का भी आरोप लगाया है।
द स्क्रीन को दिए एक इंटरव्यू में अभिनव कश्यप ने कहा, "सलमान कभी भी काम में शामिल नहीं होते। उन्हें पिछले 25 सालों से एक्टिंग में किसी प्रकार की कोई दिलचस्पी नहीं है। वह केवल एहसान करने शूटिंग पर चले आते हैं। उन्हें एक्टिंग से ज्यादा सेलिब्रिटी होने की ताकत पसंद है। लेकिन एक्टिंग में कतई दिलचस्पी नहीं है। वह एक गुंडा है।"

उन्होंने यह भी बताया, "मुझे यह बात दबंग से पहले नहीं पता थी। सलमान बदतमीज है, गंदा इंसान है। वे बदले की भावना रखने वाले लोग हैं। वे एक पावरफुल फिल्मी परिवार से आते हैं। जो पिछले 50 साल से इंडस्ट्री में हैं। वे पूरे सिस्टम को कंट्रोल करते हैं। अगर आप उनकी बातों को नहीं मानते हैं तो वो आपके ही पीछे पड़ जाते हैं।"
अभिनव ने यह भी बताया कि उनके भाई अनुराग कश्यप ने 2003 में सलमान खान की फिल्म 'तेरे नाम' लिखी थी। वो इसका डायरेक्शन भी करने वाले थे। लेकिन बाद में प्रोड्यूसर ने कहा सुनी हुई, फिर वो फिल्म से बाहर हो गए का निर्देशन किया था। अभिनव ने बताया कि जब उन्होंने 'दबंग' साइन की, तब अनुराग ने उन्हें फिल्म न करने की चेतावनी दी थी। क्योंकि वो इन गिद्धों को जानते हैं।
बता दें, सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद भी अभिनव कश्यप ने सलमान और उनके परिवार को अपने करियर की बर्बादी का जिम्मेदार ठहराया था। अभिनव ने आरोप लगाया था कि 'दबंग 2' से उन्हें बाहर करने में अरबाज, सोहेल और खान परिवार की मिलीभगत थी।












Click it and Unblock the Notifications