आयुष शर्मा ने सलमान खान की बहन अर्पिता से की पैसों के लिए शादी! एक्टर ने दिया ट्रोलर्स को करारा जवाब
अभिनेता आयुष शर्मा को अक्सर सोशल मीडिया पर इस बात के लिए ट्रोल किया जाता है कि उन्होंने अर्पिता खान से पैसों को देखते हुए शादी की। अब एक्टर ने ट्रोलर्स को इसका करारा जवाब दिया।

Aayush Sharma On Marriage With Arpita Khan: बॉलीवुड के दबंग सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा अक्सर किसी ना किसी वजह से चर्चा में रहते हैं। उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत फिल्म 'लवयात्री' से की थी। इसके अलावा एक्टर सोशल मीडिया पर अपनी पत्नी अर्पिता खान के साथ फोटो शेयर करते रहते हैं।
आयुष शर्मा ने अर्पिता खान से शादी पर तोड़ी चुप्पी
आयुष शर्मा अपनी फिल्मों से ज्यादा शादी को लेकर चर्चा में रहते हैं। दरअसल एक्टर को अक्सर इसलिए ट्रोल किया जाता है क्योंकि एक्टर ने सलमान खान की बहन अर्पिता खान से शादी पैसों के लिए की और वह खुद को इंडस्ट्री में बतौर एक्टर लॉन्च कर सकें। अब शादी के कई सालों बाद एक्टर ने शादी करने की असल वजह बताई है।
लोगों ने लगाया पैसों के लिए शादी करने का आरोप
टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में आयुष शर्मा ने अर्पिता खान संग अपने रिश्ते पर बात की। उन्होंने कहा कि, "अर्पिता बहुत ही मजबूत, आत्मविश्वासी महिला हैं और मैं उन्हें लाइफ पार्टनर के रूप में पाकर बहुत ही खुश हूं। वह जैसी हैं, उसे स्वीकार करती हैं।" इसके अलावा एक्टर ने लगातार शादी को लेकर हो रही ट्रोलिंग पर भी चुप्पी तोड़ी।
एक्टर ने दिया करारा जवाब
आयुष शर्मा ने बताया कि आखिर उन्होंने अर्पिता खान से शादी क्यों की थी। एक्टर ने कहा, "मैं अर्पिता से प्यार करता था, इसलिए मैंने उनसे शादी की। अच्छी बात ये है कि उन्हें इस बात का पता है। ये बात मैं भी जानता हूं और हमारे परिवारों को भी पता है। जब मैंने इंडस्ट्री में कदम रखा था, लोगों ने विचार बनाया लिया था कि मैंने अर्पिता से पैसे और एक्टर बनने के लिए शादी की है। उस वक्त ये सब पढ़कर मुझे बहुत दुख होता था।"
कब हुई थी आयुष और अर्पिता की शादी?
बता दें कि, आयुष शर्मा और अर्पिता खान की शादी साल 2014 में हुई थी। दोनों के दो बच्चे भी हैं। आयुष शर्मा का एक बेटा आहिल और आयत हैं। उन्होंने एक्टर बनने से पहले ही अर्पिता खान से शादी की। इसके बाद उन्होंने फिल्म लवयात्री से बॉलीवुड डेब्यू किया था। लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई।












Click it and Unblock the Notifications