क्या सलमान खान से खफा हैं आयुष शर्मा? बताया क्यों छोड़ा प्रोडक्शन हाउस, कहा- 'मैं बाहर आना चाहता था'
Aayush Sharma Salman Khan: बॉलीवुड एक्टर आयुष शर्मा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म रुसलान को लेकर चर्चा में हैं। एक्टर लगातार फिल्म का जोर-शोर से प्रमोशन करने में व्यस्त हैं। ये पहली बार होगा जब वह सलमान खान के बजाय किसी दूसरे प्रोडक्शन हाउस की फिल्म में नजर आएंगे।
आयुष शर्मा की इससे पहले कि फिल्में सलमान खान के प्रोडक्शन हाउस से बनी थी। हालांकि उन फिल्मों को कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला। अब आयुष सलमान के बिना इंडस्ट्री में पैर जमाने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे में फैंस कयास लगा रहे हैं कि जीजा-साले के बीच झगड़ा हो गया है। अब आयुष शर्मा ने सलमान खान संग अनबन की खबरों पर चुप्पी तोड़ी है।

हाल ही में बॉलीवुड हंगामा संग बातचीत के दौरान आयुष शर्मा ने कहा कि, 'ऐसा कुछ भी नहीं है और वो मेरे घर जैसा है। कोई भी एक्टर हमेशा सिर्फ एक ही प्रोडक्शन हाउस के साथ काम नहीं करता रहता है। सच कहूं तो ये बहुत ही फनी है। लेकिन मेरी खबर काफी चर्चा में रही। ऐसे बहुत सारे एक्टर्स हैं जो अपने कंफर्ट जोन में ही हमेशा काम करते हैं। सिर्फ एक ही प्रोडक्शन के साथ काम करते हैं। लेकिन मै असल में वहां से बाहर आना चाहता था।'
आयुष शर्मा ने इस बारे में बात करते हुए आगे कहा कि, मैं सिर्फ परिवार और बंद माहौल में काम नहीं कर सकता। ऐसे में इससे मेरा करियर रुक जाएगा। कुछ समय के लिए परिवार से बाहर निकलकर काम करने का मेरा फैसला बहुत सही है। मेरे करियर के लिए आगे बढ़ना, खुद कुछ सीखना और वापस बुलाए जाने लायक बनना बहुत ज्यादा जरूरी है।'
बता दें कि, आयुष शर्मा ने फिल्म लवयात्री से बॉलीवुड में कदम रखा था। जो कि सलमान खान के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनी थी। हाल ही में उनकी फिल्म रुसलान का ट्रेलर रिलीज हुआ था जिसमें वह एक्शन अवतार में नजर आए। इस फिल्म में आयुष के साथ सुश्री मिश्रा मुख्य भूमिका निभाएंगे। ये फिल्म 26 अप्रैल 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बता दें कि, आयुष शर्मा ने अपने करियर में अब तक कोई सुपरहिट फिल्म नहीं दी है। देखना होगा कि फिल्म रुसलान को कैसा रिस्पॉन्स मिलता है।












Click it and Unblock the Notifications