आश्रम 3 में बाबा निराला पर इस बार भारी पड़े भोपा स्वामी, जानें असल जिंदगी में कितने अमीर है चंदन रॉय सान्याल?

Chandan Roy Sanyal Net Worth: साल 2020 में फिल्ममेकर प्रकश झा की वेब सीरीज 'आश्रम' लोगों को काफी पसंद आई थी। अब आश्रम 3 का पार्ट 2 (aashram season 3 part 2) सामने आ चुका है। MX प्लेयर पर आई इस सीरीज को लोग काफी पसंद कर रहे है और इस सीरीज में बॉबी देओल और अदिती पोहनकर के साथ-साथ भोपा स्वामी की जमकर तारीफ हो रही है।

'आश्रम' वेब सीरीज में भोपा स्वामी का किरदार चंदन रॉय सान्याल (Chandan Roy Sanyal) ने निभाया है। आश्रम 3 के पार्ट 2 में इस बार भोपा स्वामी के किरदार ने वो करिश्मा कर दिखाया, जिसकी उम्मीद नहीं थी। दरअसल, भोपा स्वामी इस बार पूरी तरह से बॉबी के किरदार पर भारी पड़ते नजर आए हैं। आइए जानते है भोपा स्वामी यानी चंदन रॉय सान्याल कितने अमीर है...

Aashram 3 Bhopa Swami

रंग दे बसंती से मिली थी पहचान

चंदन रॉय सान्याल उर्फ भोपा स्वामी का जन्म 30 जनवरी 1980 में दिल्ली के एक बंगाली परिवार में हुआ था। सान्याल अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद एक्टर बनने का सपना लिए मुंबई आ गए। सान्याल का पहला ब्रेक राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म 'रंग दे बंसती' में मिला था। हालांकि, फिल्म में उनका किरदार बहुत बड़ा नहीं था, लेकिन चंदन अपने अभिनय की छाप छोड़ने में कामयाब रहे थे।

आश्रम वेब सीरीज करियरकी बनीं टर्निंग प्वाइंट

इसके बाद चंदन रॉय सान्याल के करियर में आश्रम सीरीज टर्निंग प्वाइंट बनकर आई। इस वेब सीरीज में चंदन रॉय सान्याल भोपा स्वामी बनकर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर छा गए हैं। अगर निजी जिंदगी की बात करें तो चंदन ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनके परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी, लेकिन वो मुंबई आना चाहते थे। इस वजह से उन्होंने बच्चों को पढ़ाना शुरू किया और 7 हजार इकट्ठा किए। इसके बाद वो उन्हीं पैसों को लेकर 2001 में मुंबई आए थे।

पैसों की दिक्कत की वजह छोड़ दिया था खाना

चंदन की जिंदगी में एक वक्त ऐसा भी आया था जब वो पाई-पाई के लिए मोहताज हो गए थे। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि शुरुआती दिनों में उनके पास पैसों की बहुत ज्यादा दिक्कत थी, जिस वजह से उन्होंने खाना छोड़ दिया था। वो करीब 20 साल पहले मुंबई आए थे। उनका मकसद एक्टर बनना ही था, लेकिन गरीब परिवार से होने की वजह से उनके सामने कई चुनौतियां थीं।

कितने अमीर चंदन रॉय सान्याल?

आश्रम के अलावा वो काली सीजन 2, फॉरबिडन लव, रूल्स ऑफ द गेम में भी चंदन रॉय सान्याल नजर आ चुके है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, चंदन के पास 1-5 मिलियन डॉलर (7-38 करोड़) की संपति के मालिक है। उनके पास मुंबई में एक आलीशान घर भी है।

नोट: चंदन रॉय सान्याल उर्फ भोपा स्वामी की संपत्ति का यह आंकड़ा 2022 तक है। फिल्हाल उनकी संपत्ति इस वक्त कितनी है, इस बारे में वन इंडिया कोई दावा नहीं करता है।

ये भी पढ़ें: Aaditi Pohankar Net Worth: 'आश्रम 3 पार्ट 2' में हदें पार करने वाली अदिति कितनी अमीर? होश उड़ा देगी नेटवर्थ!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+