Aaditi Pohankar Net Worth: 'आश्रम 3 पार्ट 2' में हदें पार करने वाली अदिति कितनी अमीर? होश उड़ा देगी नेटवर्थ!
Aaditi Pohankar Net Worth: 'आश्रम' वेब सीरीज का क्रेज हर सीजन के साथ बढ़ता जा रहा है। 27 फरवरी 2025 को सीजन 3 पार्ट 2 रिलीज (Aashram Season 3 Part 2) हुआ, जिसमें बॉबी देओल के बाबा निराला और अदिति पोहनकर की पम्मी पहलवान की टक्कर देखने को मिली।
इस बार भी पम्मी के किरदार को जबरदस्त पसंद किया जा रहा है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि इस सीरीज से मशहूर हुई अदिति पोहनकर कितनी अमीर हैं? चलिए जानते हैं उनकी कुल संपत्ति, लाइफस्टाइल और कमाई के बारे में....

Aaditi Pohankar Net Worth: कितनी संपत्ति की मालकिन हैं अदिति पोहनकर?
अदिति पोहनकर ने हिंदी, मराठी और तमिल फिल्मों में शानदार काम किया है और अब उनकी गिनती टॉप वेब सीरीज एक्ट्रेसेस में होती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अदिति की कुल संपत्ति लगभग 67 करोड़ रुपये (9 मिलियन डॉलर) है। नेटवर्थपोस्ट.org के अनुसार, उन्होंने 'आश्रम' वेब सीरीज के बाद अपनी फीस बढ़ा दी और अब फिल्मों और विज्ञापनों से मोटी कमाई कर रही हैं।
Aaditi Pohankar Income Source: कैसे होती है अदिति की कमाई?
अदिति की आय के प्रमुख सोर्स हैं...
- फिल्में और वेब सीरीज
- ब्रांड एंडोर्समेंट (कैडबरी मंच, गोडरेज, एयरटेल, लेंसकार्ट, सैमसंग आदि)
- सोशल मीडिया से कमाई (इंस्टाग्राम से हर महीने लगभग $8.5K - 11.7K कमाती हैं)
Aaditi Pohanka Filmy Career: फिल्मी करियर की शुरुआत
- अदिति ने अपने करियर की शुरुआत थिएटर से की और फिर 2010 में हिंदी फिल्म 'लव सेक्स और धोखा' से डेब्यू किया। इसके बाद वे मराठी फिल्म 'Kunasathi Kunitari' (2011) और 'Lai Bhaari' (2014) में नजर आईं। हालांकि, उनकी असली पहचान बनी नेटफ्लिक्स सीरीज 'She' (2020) और 'आश्रम' (2020-2025) से।
एथलीट की बेटी गिराएगी बाबा निराला का शासन?
अदिति का जन्म एक स्पोर्ट्स फैमिली में हुआ। उनके माता-पिता राष्ट्रीय स्तर के एथलीट थे। स्कूल के दिनों में अदिति ने 100m और 200m दौड़ में महाराष्ट्र का प्रतिनिधित्व किया और कई मेडल जीते। उनकी यह मेहनत बाद में फिल्म इंडस्ट्री में भी काम आई।
Aashram Web Series: 'आश्रम' वेब सीरीज का सफर
- सीजन 1: अगस्त 2020 (MX प्लेयर)
- सीजन 2: नवंबर 2020
- सीजन 3: जून 2022
- सीजन 3 पार्ट 2: 27 फरवरी 2025 (MX प्लेयर और अमेजन पर स्ट्रीम)
अब क्या करने वाली हैं अदिति?
'आश्रम' की सफलता के बाद अदिति बॉलीवुड में बड़े प्रोजेक्ट्स के लिए बातचीत कर रही हैं। उनकी सोशल मीडिया पर भी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है और वे अपनी ग्लैमरस तस्वीरों के लिए भी चर्चा में रहती हैं।












Click it and Unblock the Notifications