Aarya 2: 'शेरनी' बनकर लौटीं सुष्मिता सेन, 'आर्या-2' का दमदार ट्रेलर हुआ लॉन्च...देखें Video
मुंबई, 25 नवंबर। बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन एक बार फिर अपनी वेब सीरीज आर्या-2 से ओटीटी प्लेटफार्म पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। गुरुवार को आर्या-2 का इंतजार कर रहे लोगों को बड़ा सरप्राइज मिला। सुष्मिता सेन की आर्या-2 का ट्रेलर लॉन्च कर दिया है जो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। ट्रेलर में आर्या बनीं सुष्मिता सेन को फिर अपने दुश्मनों से लोहा लेते और परिवार की रक्षा के लिए सभी हदें पार करते देखा जा सकता है।

आर्या-2 में शेरनी बनकर लौटीं सुष्मिता सेन
पति की मौत का बदला लेने के लिए 'आर्या' अब शेरनी बनकर लौटी है। डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 10 दिसंबर को आर्या-2 को रिलीज किया जाएगा। पहले सीजन के मुकाबले आर्या-2 में सुष्मिता सेन बेहद खतरनाक, बेखौफ और दमदार नजर आ रही हैं। ट्रेलर में दिखाया गया है कि कुछ दिन अफरा-तफरी से दूर रहकर अपने परिवार को सुरक्षित रखने की कोशिश में 'आर्या' को फिर से लड़ाई के मैदान में उतरना पड़ता है।

सुष्मिता की मदद के लिए होंगे सिकंदर खेर
वहीं, आर्या के इंतजार में और भी गैंगस्टर व ताकतवर आदमी बदला लेने को प्यासे सिर उठाए हैं। ट्रेलर में देखने पर लगता है कि सुष्मिता सेन अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं लेकिन आखिर तक वह अपनी कंधे दुश्मनों के सामने नहीं झुकातीं। सीजन-2 में भी सुष्मित की मदद के लिए सिकंदर खेर वहां मौजूद होंगे। सिकंदर मुश्किल घड़ी में आर्या को अपने अंदर छिपी शेरनी को जगाने के लिए कहते हैं।

सीजन-2 में खुलेंगे कई राज
सुष्मिता सेन की आर्या-2 उनके बदले पर आधारित है, पहले सीजन में उनके पति के कातिल का खुलासा हो गया था। अब ये देखना दिलचस्प होगा की आर्या (सुष्मिता सेन) अपने पति के कातिलों से बदला कैसे लेती है। इसके अलावा इस सीजन आखिर क्या था वो राज जो चंद्रचूड़ जानते थे, उस पेनड्राइव में क्या क्या काले चिट्ठे थे, इसका खुलासा अब होने वाला है। अपने पिता और भाई के खिलाफ जाकर आर्या-2 को ये लड़ाई लड़नी होगी। सीजन-1 की तरह आर्या-2 भी दमदार नजर आ रही है।

'आर्या' होने वाली थी फिल्म
हाल ही में दिए अपने एक इंटरव्यू में निर्देशक राम माधवानी खुलासा किया कि आर्य की अवधारणा वास्तव में एक फिल्म के रूप में की गई थी। उन्होंने कहा, 'आर्या पर एक फिल्म बनने वाली थी और ऐसा नहीं हुआ। एक महीने पहले और 13 सितंबर को 2 बजे जब मुझे बताया गया कि यह एक फिल्म के रूप में नहीं चलेगी, तो मैंने खुद से कहा कि मैं 14 सितंबर को 2 बजे तक रोऊंगा, और फिर मैंने कहा, मेरा रोना खत्म हो गया और तभी नीरजा बनीं।
यह भी पढ़ें: अपने 46वें बर्थडे पर सुष्मिता सेन ने खोला बड़ा राज, 'आर्या-2' की शूटिंग के बाद करानी पड़ी थी सर्जरी












Click it and Unblock the Notifications