अपने 46वें बर्थडे पर सुष्मिता सेन ने खोला बड़ा राज, 'आर्या-2' की शूटिंग के बाद करानी पड़ी थी सर्जरी
मुंबई, 20 नवंबर: पूर्व मिस यूनिवर्स और बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है। उनकी लंबी चौड़ी फैन फोलोइंग हैं। सुष्मिता अपनी फिल्मों से लेकर दो बच्चियों की देखभाल तक सब कुछ अच्छे से मैनेज करने के लिए जानी जाती हैं। एक्ट्रेस ने शुक्रवार को अपना 46वां बर्थ डे सेलिब्रेट किया। इस दौरान उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए अपने चाहने वालों और फैंस के सामने बड़ा खुलासा किया, जिसको जानने के बाद उनके फैंस हैरान रह गए।

16 नवंबर को हुईं एक्ट्रेस की सर्जरी
दरअसल, सुष्मिता सेन ने 19 नवंबर को अपना 46वां जन्मदिन मनाया। इस दौरान एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि 16 नवंबर को उनकी सर्जरी के बाद वह पुनर्जन्म जैसा महसूस कर रही हैं और आगे कहा कि वह हर गुजरते दिन आश्चर्यजनक रूप से ठीक हो रही हैं। इसी के साथ उन्होंने अपनी वेब सीरीज आर्या 2 के बारे में भी अपने फैंस को जानकारी दी।

'सबसे बड़ा तोहफा है जिंदा रहना'
अपने पोस्ट में सुष्मिता ने लिखा- आप सभी के लिए 'धन्यवाद' ... मेरे रास्ते में आने वाली शुभकामनाओं और आशीर्वादों की अंतहीन बौछार ... इस जन्मदिन को एक और यादगार बनाना! मैं इस जन्मदिन को शब्दों में बयां करने से कहीं ज्यादा तरीकों से पुनर्जन्म महसूस कर रहा हूं... आपको एक छोटे से सीक्रेट से रूबरू कराते हैं... मैंने आर्या 2 को पूरा किया और फिर 16 नवंबर को एक सफल सर्जरी हुई और मैं इस खूबसूरत जगह में हर गुजरते दिन अद्भुत रूप से ठीक हो रही हूं ! मैं आपकी सभी की अच्छाई और आपके प्यार की ताकत को महसूस करती हूं। मेरा 46वां जन्मदिन एक स्वस्थ नई शुरुआत का प्रतीक है। आगे देखने के लिए बहुत कुछ है, सबसे बड़ा तोहफा है जिंदा रहना।

बेटी और लवर ने किया कुछ ऐसे विश
तमाम शुभकामनाओं के बीच सुष्मिता को बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल की ओर से एक प्यारी सी विश मिली। उन्होंने अपनी लेडीलव के साथ एक क्यूट थ्रोबैक फोटो शेयर करते हुए लिखा हैप्पी बर्थडे बाबूश। वहीं सुष्मिता की बड़ी बेटी रेनी ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर के साथ लिखा- जन्मदिन मुबारक हो मां। आपकी बेटी होना भगवान का सबसे बड़ा आशीर्वाद है! आई लव यू।

आर्या 2 में सुष्मिता आएंगी नजर
वहीं वर्क फ्रट की बात करें तो हाल ही में सुष्मिता ने आर्या 2 से अपना फर्स्ट लुक भी इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। उसने लिखा शेरनी वापस आ गई है। इस बार पहले से कहीं ज्यादा घातक। आपको बता दें कि आर्या को बहुत पसंद किया गया था, जिसके बाद अब जल्द ही दूसरा पार्ट रिलीज होने के लिए तैयार है।












Click it and Unblock the Notifications