13 साल की आराध्या बच्चन ने आखिर किसे कहा I LOVE YOU? सरेआम दी फ्लाइंग किस, देखें वीडियो
Aaradhya Bachchan Viral Video: बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की लाडली आराध्या बच्चन अक्सर लाइमलाइट में रहती हैं। वह भले ही अभी सिर्फ 13 साल की हैं लेकिन इसके बावजूद वह मोस्ट फेमस स्टारकिड्स में से एक हैं। इस बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
आराध्या बच्चन को ज्यादातर उनकी मां ऐश्वर्या राय के साथ देखा जाता है। इस बीच आराध्या का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उनकी खुशी देखने लायक है। वह अपने फोन से वीडियो बनाती हैं और जोर से चिल्लाकर आई लव यू कहती हैं। इतना ही नहीं उन्होंने फ्लाइंग किस भी दिया। अब ये वीडियो देखने के बाद फैंस काफी हैरान हैं।

बता दें कि, आराध्या बच्चन वीडियो में अपनी मां ऐश्वर्या राय को देखकर इवेंट के दौरान आई लव यू कहती हैं। इस दौरान एक्ट्रेस स्टेज पर अवॉर्ड लेती हैं। उनके इस खास पल को आराध्या अपने फोन में कैप्चर करते हुए दिखाई दीं। आराध्या और ऐश्वर्या का ये वीडियो काफी ज्यादा पुराना है। आराध्या के इस वीडियो पर फैंस तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।
ये भी पढ़ें: Aishwarya Rai ने सलमान खान को दिया था धोखा? इस शख्स के करीब आ गई थीं एक्ट्रेस और फिर जो हुआ
वीडियो पर कमेंट कर एक यूजर ने लिखा, 'मां-बेटी की जोड़ी सबसे बेस्ट है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'अरे वाह, यह तो अपनी मां से अलग बैठी हुई है।' एक यूजर ने लिखा, 'आराध्या अपनी मां से बेहद प्यार करती हैं।' दरअसल, ये वीडियो साल 2024 में आयोजित हुए SIIMA अवॉर्ड सेरेमनी का है। जिसमें ऐश्वर्या अपनी बेटी आराध्या के साथ पहुंची थी।
ऐश्वर्या राय अपनी बेटी आराध्या को लेकर काफी ज्यादा प्रोटेक्टिव हैं। वह ज्यादातर इवेंट्स में अपनी लाडली को लेकर जाती हैं। वहीं बात करें आराध्या की तो फिलहाल वह पढ़ाई पर अपना फोकस कर रही हैं। हाल ही में उनके स्कूल में एनुअल फंक्शन हुआ था। जिसमें शाहरुख खान के बेटे अबराम खान और करीना कपूर के बेटे तैमूर अली खान ने भी शानदार परफॉर्मेंस दी थी। इस खास मौके पर आराध्या को सपोर्ट करने पूरा बच्चन परिवार पहुंचा था।
ये भी पढ़ें: 'ऐश्वर्या राय आंटी हैं, उन्होंने मेरे पापा के साथ....', फेमस एक्ट्रेस ने Aishwarya की उम्र को लेकर कही ऐसी बात












Click it and Unblock the Notifications