'कितनी बड़ी हो गई...' पहली बार मेकअप में दिखीं आराध्या बच्चन, VIDEO ने खींचा लोगों का ध्यान
Aaradhya Bachchan in makeup: ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन की बेटी आराध्या बच्चन हमेशा सुर्खियां बटोरने में कामयाब रहती हैं। आज भी छोटी सी आराध्या का एक वीडियो सामने आया है, जिसके बाद इंटरनेट पर तहलका मच गया है। क्लिप में आराध्या को स्कूल यूनिफॉर्म में देखा जा सकता है। इस वीडियो में जो एक बात यूजर्स ने नोटिस की, वो थी आराध्या का मेकअप। इस मेकअप की वजह से ही वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो गया।
क्लिप में दिखी आराध्या बच्चन
एक फैन पेज पर शेयर किए गए वीडियो में आराध्या अपने दोस्तों के साथ अपने स्कूल प्रोग्राम के लिए तैयार होने के लिए मेकअप के बाद खड़ी नजर आ रही है। इस क्लिप को यूजर्स ने काफी पसंद किया है। और लोग इसपर खूब रिएक्शन भी दे रहे हैं। एक यूजर ने आराध्या को प्यारा बताया तो दूसरे ने कहा कि ये बहुत ही ज्यादा अच्छा वीडियो है। एक ने आराध्या को अपना आशीर्वाद दिया। एक ने कहा कि आराध्या तेजी से बड़ी हो रही है।

हर बार ट्रोल होती हैं मां ऐश्वर्या
ऐश्वर्या राय बच्चन को अक्सर अपनी बेटी को लेकर कुछ ज्यादा ही प्रोटेक्टिव होने के लिए ट्रोल किया जाता है। वे हमेशा पब्लिकली अपनी बेटी का हाथ थामे नजर आती हैं। ईटाइम्स के साथ बात करते हुए अभिषेक बच्चन आराध्या को स्टारडम की दुनिया में लाने के बारे में बात कर रहे थे। 'न्यूज 18' की खबर के मुताबिक, उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि ये बहुत जरूरी था और ऐश्वर्या ने इसे खूबसूरती से संभाला कि ये उनके लिए कोई बड़ी बात नहीं थी कि उनके दादा-दादी दोनों फिल्मी दुनिया से हैं और आपके माता-पिता दोनों फिल्मी दुनिया से हैं। हमने इसे कोई बड़ी चीज नहीं बनाया।
यहां देखें वीडियो...
क्या बोले अभिषेक बच्चन?
अभिनेता ने आगे कहा कि वह इसका श्रेय ऐश्वर्या को देते हैं। उन्होंने कहा कि वो मुझे बाहर जाने और अपनी फिल्में बनाने की इजाजत देती हैं और वह आराध्या का ख्याल रखती हैं। जब उनसे पूछा गया कि क्या आराध्या फिल्मों की शौकीन हैं या उनके पास अभिनेता की कोई पसंदीदा फिल्म है, तो अभिषेक ने कहा, 'वो वास्तव में ऐसा नहीं करतीं। मैं मजबूरन फिल्में देखना चाहता हूं, वह कुछ और काम करके खुश है। कुछ स्तर पर, मैं उससे यह नहीं पूछना चाहता कि उसकी मेरी पसंदीदा फिल्म कौन सी है। मुझे नहीं लगता कि मैं ऐसा करना चाहता हूं क्योंकि मुझे एक बेहद ईमानदार जवाब मिलेगा और मुझे नहीं लगता कि मैं इसके लिए तैयार हूं (हंसी के साथ)।'
2011 में हुआ था आराध्या का जन्म
बताते चलें कि आराध्या का जन्म नवंबर 2011 में हुआ था। ज्यादातर स्टार किड्स के विपरीत, आराध्या लाइमलाइट से दूर रही हैं और ज्यादातर ऐश्वर्या के साथ नजर आती हैं। हाल ही में उन्हें ऐश्वर्या के साथ कान्स में देखा गया था और उससे पहले वह चेन्नई में 'पोन्नियिन सेलवन 2' की स्क्रीनिंग का भी हिस्सा थीं।












Click it and Unblock the Notifications