अबराम खान पर आराध्या बच्चन ने लुटाया प्यार, वीडियो देख लोगों को याद आई फिल्म 'जोश', दिए ऐसे रिएक्शन

Aaradhya-Abram Viral Video: शुक्रवार को बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के स्टारकिड्स का धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में एनुअल फंक्शन हुआ। सभी स्टार्स अपने बच्चों के इस एनुअल फंक्शन में शामिल हुए। लेकिन इन सबके बीच सबसे ज्यादा ऐश्वर्या राय की बेटी आराध्या बच्चन ने फैंस का ध्यान खींचा।

एनुअल फंक्शन में आराध्या ने अपनी जबरदस्त परफॉर्मेंस से फैंस का दिल जीत लिया। उनकी परफॉर्मेंस की वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। अब हाल ही में ऐश्वर्या राय की लाडली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसमें आराध्या शाहरुख खान के बेटे अबराम खान को गले लगाते हुए नजर आईं।

 Aishwarya Rai

आराध्या और अबराम इस वीडियो में स्टेज पर दोनों एक दसरे को हग करते हुए दिखाई दिए। आराध्या इस वीडियो में बेहद खुश दिख रही हैं और दोनों एक दूसरे के साथ स्टेज पर झूमते हुए दिखे। हालांकि ये वीडियो देखकर फैंस को यंग ऐश्वर्या राय और शाहरुख खान की याद आ गई। जब दोनों एक्टर के बीच फिल्म 'जोश' में खूबसूरत बॉन्डिंग दिखी थी।

बता दें कि, फिल्म जोश में शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय ने केयरिंग भाई बहन का रोल निभाया था। दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। ये फिल्म साल 2000 में रिलीज हुई थी जब दोनों ने पहली बार साथ में स्क्रीन शेयर की। अब आराध्या और अबराम को यूं साथ देखकर लोग तारीफ कर कह रहे हैं कि ये 'जोश' जैसी जोड़ी दिख रही।

आराध्या और अबराम की वीडियो देख एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'दोनों ने काफी अच्छा परफॉर्म किया।' एक ने लिखा, 'बाकी के स्टारकिड्स से बेहतर ही है।' इस फंक्शन के दौरान ना सिर्फ ऐश्वर्या राय की लाडली बल्कि करीना कपूर के बेटे तैमूर भी नजर आए। तैमूर ने स्टेज पर जबरदस्त परफॉर्मेंस दी। इसके अलावा शाहिद कपूर की बेटी भी दिखीं। जिसके तमाम फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+