बदल गया आराध्या बच्चन का हेयरस्टाइल, ऐश्वर्या राय का लुक देख लोग बोले- बेटी का चेहरा आज दिखाई.....
Aaradhya Bachchan Video: पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन और एक्टर अभिषेक बच्चन की बेटी आराध्या बच्चन अपने स्टाइल के चलते सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। आराध्या अक्सर अपनी मां ऐश्वर्या राय के साथ ही पब्लिक इवेंटस, पार्टीज और एयरपोर्ट पर स्पॉट होती रहती हैं। इस दौरान एक्ट्रेस के साथ ही उनकी बेटी को भी हमेशा एक जैसे लुक में दिखने के लिए ट्रोल किया जाता है लेकिन इस बार आराध्या अपने स्कूल फंक्शन में बिल्कुल अलग नजर आईं।
स्कूल फंक्शन में आराध्या बच्चन का परफॉर्मेंस
अपने स्कूल फंक्शन में आराध्या बच्चन फुल मेकअप और बदले हेयर स्टाइल के साथ स्टेज पर परफॉर्म करती नजर आई हैं। आराध्या बच्चन की स्कूल परफॉर्मेंस का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि इस वीडियो को देखने के बाद लोग आराध्या के कॉन्फिडेंस और उनके लुक की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

आराध्या बच्चन का नया हेयरस्टाइल
आपको बता दें कि आराध्या बच्चन के स्कूल धीरुभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में एनुअल फंक्शन आयोजित किया गया था। इस स्कूल में पढ़ने वाले स्टार किड्स ने फंक्शन में हिस्सा लिया था। वहीं आराध्या बच्चन भी अपने स्कूल फंक्शन में परफॉर्म करती नजर आईं। इस दौरान आराध्या एकदम अलग लुक में दिखाई दीं। स्टेज पर इंग्लिश में अपना एक्ट कर रहीं आराध्या पर्पल कलर की ड्रेस में नजर आई थीं।
आराध्या बच्चन का वीडियो हुआ वायरल
इवेंट में आराध्या बच्चन का हेयरस्टाइल पूरी तरह चेंज था। उनके बाल माथे पर नहीं बल्कि पीछे की तरफ बंधे हुए थे। ऐसे में पहली बार आराध्या बच्चन का पूरा चेहरा साफ दिखाई दे रहा था और वह काफी प्यारी और खूबसूरत लग रही थीं। आराध्या की स्कूल परफॉर्मेंस का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
लोगों ने लिखे ऐसे कमेंट्स
वीडियो देखने के बाद से लोग आराध्या की की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- फाइनली हमे आराध्या का माथा देखने को मिला है। वहीं एक शख्स ने लिखा है- आराध्या के हेयरस्टाइल को अवॉर्ड दे दो। अब उनका चेहरा साफ दिखाई दे रहा है।












Click it and Unblock the Notifications