आमिर ने मुझसे कहा था कि तुम एक अच्छे एक्टर नहीं हो, तुम्हें कुछ और करना चाहिए- उनके भाई फैजल खान

मिस्टर परफेक्शनिस्ट यानी आमिर खान आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है, लेकिन उनके भाई फैजला खान जो खुद एक ऐक्टर है, उन्हें कह ही लोग जानते हैं।

मुंबई, 6 सितंबर। मिस्टर परफेक्शनिस्ट यानी आमिर खान आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है, लेकिन उनके भाई फैजला खान जो खुद एक ऐक्टर है, उन्हें कह ही लोग जानते हैं। बॉलीवुड में फैजल खान वह मुकाम हासिल नहीं कर सके जो मुकाम आमिर ने हासिल किया। जी हां, हम उन्ही फैजल खान की बात कर रहे हैं, जो फिल्म मेला में आमिर खान के साथ दिखाई दिए थे। हालांकि आमिर खान के होते हुए भी वह फिल्म कुछ खास कमाल नहीं कर सकी और एक फ्लॉप फिल्म साबित हुई।

फिल्म फैक्ट्री से कमबैक कर रहे हैं फैजल

फिल्म फैक्ट्री से कमबैक कर रहे हैं फैजल

फैजल खान लंबे अरसे बाद बॉलीवुड में फिर से वापसी कर रहे हैं। यह फिल्म 3 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म के रिलीज होने से पहले एक इंटरव्यू में आमिर के भाई फैजल खान ने खुलासा किया कि आमिर ने उनसे कहा था कि वह एक अच्छे ऐक्टर नहीं है और उन्हें किसी और में अपना करियर तलाशना चाहिए। साक्षात्कार में उनसे पूछा गया कि मेला के फ्लॉप होने के बाद जब उन्हें रोल ऑफर नहीं हो रहे थे तो क्या आमिर खान ने उनकी मदद की थी। फैजल ने कहा इसका बेहतर जवाब आमिर खान ही दे सकते हैं।

मेला के फ्लॉप होने का खामियाजा मुझे भुगतना पड़ा

मेला के फ्लॉप होने का खामियाजा मुझे भुगतना पड़ा

फैजल ने कहा कि मेला के बाद आमिर ने मुझे बुलाया था और कहा था कि तुम एक अच्छे एक्टर नहीं हो, मेला फ्लॉप हो चुकी है, अब क्या? तुम्हें अब एक्टिंग छोड़कर और कुछ करना चाहिए। उन्होंने मुझसे कहा था कि मुझे नहीं लगता कि तुम एक अच्छे एक्टर हो। जब फैजल को यह बताया गया कि मेला के फ्लॉप होने के कई कारण थे, तो फैजल ने कहा, हां, लेकिन मुझे इसका खामियाजा भुगतना पड़ा। आमिर और मेरी यह निजी बातचीत हुई थी।

आमिर मुझे अच्छा ऐक्टर नहीं मानते, तो मेरी मदद क्या करते

आमिर मुझे अच्छा ऐक्टर नहीं मानते, तो मेरी मदद क्या करते

फैजल ने कहा मैं इसकी गहराई में नहीं जाऊंगा कि मेला कैसे फ्लॉप हुई, जो उन्हें लगा उन्होंने कह दिया। जब आमिर ने मुझसे यही कह दिया कि मैं एक अच्छा अभिनेता नहीं हूं तो मैं उनसे मदद करने के लिए कैसे कहता। कैसे उनसे काम मांगता। हालांकि, बतौर एक्टर जब उन्हें रोल मिलने बंद हो गए तो उन्होंने आमिर की प्रोडक्शन कंपनी के साथ स्क्रिप्ट डॉक्टर के रूप में काम किया। इसी बीच वह अपने परिवार के साथ एक कानूनी मामले में भी उलझे रहे, जब उन्होंने अपने परिवार पर उनकी जिंदगी पर नियंत्रण करने का आरोप लगाया था। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि आमिर ने यह कहकर उनके हस्ताक्षर के अधिकार मांगे थे कि मैं खुद की देखभाल नहीं कर सकता और मैं मानसिक रूप से अस्वस्थ हूं, लेकिन मुंबई के एक अस्पताल ने एक जांच के बाद दिमागी तौर पर पूरी तहर स्वस्थ घोषित किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+