रजनीकांत की 'कुली' में होगा आमिर खान का तगड़ा एक्शन, जिसे देख खुश हो जाएगा दिल, आ गई पूरी जानकारी
सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'कुली' पहले से ही 2025 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। अब आमिर खान ने पुष्टि की है कि वे फिल्म की एंडिंग में धमाल मचाएंगे। आमिर आखिर के 15 मिनट में एक दमदार कैमियो में दिखाई देंगे। फिल्म का क्लाइमेक्स एक्शन और ड्रामा से भरपूर होगा। जिसमें रजनीकांत और आमिर खान एकसाथ मुकाबला करते नजर आएंगे।
प्रोडक्शन से जुड़े सूत्रों ने पिंकविला को बताया, "कुली में रजनीकांत और आमिर खान के बीच एक पावर-पैक्ड एक्शन और टकराव का सीक्वेंस होगा। अपने परफेक्शन के लिए पहचाने जाने वाले आमिर ने एक सीन के लिए करीब 10 दिनों की शूटिंग का शेड्यूल रखा था। जो सिर्फ एक कैमियो से परे है। दोनों आइकन (रजनीकांत और आमिर) एक बड़े पैमाने पर शूट हुए एक्शन सीक्वेंस में टकराते नजर आएंगे। इस सीन में तीखे डायलॉग और एक्साइटेड करने वाला एक्शन होगा। इसका पूरा क्लाइमैक्स राजस्थान में शूट किया गया है।"

लोकेश कनगराज ने 'कुली' को डायरेक्ट किया है। ये उनकी रजनीकांत के साथ पहली फिल्म है। सिनेमाघरों में फिल्म 14 अगस्त, 2025 को रिलीज होने वाली है। इसका क्लैश ऋतिक रोशन और Jr.NTR की फिल्म 'वॉर 2' से होगा। 'कुली' का बजट 350 करोड़ बताया जा रहा है। फिल्म ने पहले ही रिकॉर्ड-ब्रेकिंग प्री-रिलीज़ बिजनेस हासिल कर लिया है। साथ इसे बॉक्स-ऑफिस पर एक बड़ी सफलता मिलने की उम्मीद है।
पिंकविला की रिपोर्ट की माने तो इस फिल्म के राइट्स को अयंगरन इंटरनेशनल डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ने खरीदे हैं। इसके लिए 68 करोड़ रुपये की रकम चुकाई है। ये तमिल इंडस्ट्री की दूसरी बड़ी राइट्स डील है। फिल्म का क्लैश अगर ऋतिक रोशन की 'वॉर 2' से नहीं तो, मेकर्स को और भी पैसे मिल सकते थे। 'कुली' में रजनीकांत के साथ आमिर खान भी नजर आएंगे। उसमें इनका कैमियो होने वाला है। इस बिग बजट फिल्म पर मेकर्स ने करीब 375 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। अभी तक मेकर्स ने फिल्म के राइट्स बेचकर करीब 240 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसमें फिल्म के सैटेलाइट, डिजिटल और म्यूज़िक राइट्स शामिल हैं। फिल्म की स्टारकास्ट में नागार्जुन, सत्यराज, श्रुति हासन, पूजा हेगड़े और उपेंद्र जैसे बड़े नाम शामिल हैं। जिस वजह से फिल्म के राइट्स डील खरीदने के लिए कंपनियों की होड़ भी लगी हुई थी।











Click it and Unblock the Notifications