सुहानी भटनागर के घर पहुंचे ऑनस्क्रीन बापू, बुरी तरह से ट्रोल हो गए आमिर खान! जानिये आखिर क्या थी वजह...
Aamir Khan Trolled: हाल ही में सुहानी भटनागर के घर आमिर खान पहुंचे। इस दौरान एक्टर ने सुहानी की तस्वीर के सामने हाथ जोड़े। एक्टर थोड़े मुस्कुराए मगर ये मुस्कुराहट उन्हें काफी भारी पड़ गई। जब लोगों ने एक्टर को बुरी तरह से ट्रोल कर डाला।
बीते दिनों सुपरहिट फिल्म दंगल में जूनियर बबीता फोगाट का किरदार निभाने वाली सुहानी भटनागर की मौत हो गई। सुहानी की मौत से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। 19 साल की उम्र में सुहानी का जाना हर किसी के लिए शॉकिंग था। अब सुहानी के निधन के बाद आमिर खान खुद सुहानी के परिवार से मिलने उनके घर पहुंचे। मगर इस दौरान एक्टर बुरी तरह से ट्रोल हो गए। जानिये क्यों...

बताते चलें कि सुहानी भटनागर की मौत के बाद उनके ऑनस्क्रीन पिता यानी आमिर खान को भी तगड़ा झटका लगा। एक्टर ने उनके अचानक निधन के बाद दुख भी जताया था। इतनी कम उम्र में सुहानी के जाने से एक्टर बेहद परेशान हो गए थे। ऐसे में अब खुद आमिर सुहानी के परिवार से मिलने उनके फरीदाबाद स्थित घर पहुंचे।
इस दौरान आमिर की फोटो वायरल हो रही है जिसमें वे सुहानी के माता-पिता और भाई के साथ नजर आ रहे हैं। मगर इस तस्वीर को देखने के बाद लोगों ने आमिर खान को बुरी तरह से ट्रोल कर दिया। लोग आमिर को काफी बुरा भला कहने लगे। और इसकी वजह थी आमिर खान की मुस्कुराहट, जिसकी फैंस को बिल्कुल भी उम्मीद नहीं थी।
आमिर खान की तस्वीर में सुहानी की मां और दूसरी तरफ उनके पापा और आमिर खान खड़े दिख रहे हैं। वहीं एक साइड उनका भाई खड़ा हुआ है। इस तस्वीर में आमिर के चेहरे पर एक हल्की सी मुस्कान भी देखी जा सकती है। ऐसे में लोगों ने इस फोटो को देखने के बाद सवाल खड़े किए कि आखिर ऐसे समय में कोई कैसे मुस्कुरा सकता है। देखते ही देखते लोगों ने आमिर खान को बुरी तरह से ट्रोल करना सुरू कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications