बर्बाद हुई Aamir Khan की 'लाल सिंह चड्ढा', तो एक्टर ने लिया बड़ा फैसला, एक्टिंग छोड़ अब करेंगे ये काम
बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने हाल ही में एक इवेंट में बताया कि वह अब एक्टिंग से ब्रेक ले रहे हैं।
Aamir Khan: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान अपनी फिल्म चैंपियंस को लेकर काफी चर्चा में थे। ऐसी खबरें आई थीं कि आमिर खान स्पेनिश फिल्म 'चैंपियंस' का हिंदी रीमेक करेंगे। जिसमें वह लीड रोल में दिखाई देंगे। लेकिन अब एक्टर ने एक्टिंग छोड़ने का फैसला किया है। एक्टर ने दिल्ली के एक इवेंट में इसका ऐलान किया है। चलिए जानते हैं कि आखिर आमिर ने ये फैसला क्यों लिया?

आमिर खान के फैंस के लिए बड़ा झटका
दरअसल, आमिर खान ने दिल्ली के एक इवेंट में बताया कि वह फिल्म चैंपियंस में बतौर एक्टर नहीं नजर आएंगे। वह सिर्फ इस फिल्म को सिर्फ प्रोड्यूस करेंगे। हालांकि फिल्म में लीड रोल में कौन होगा इसका एक्टर ने कोई खुलासा नहीं किया है। इसके साथ ही आमिर खान ने फिल्मों से ब्रेक लेने का फैसला किया है।

एक्टर ने लिया एक्टिंग से ब्रेक
आमिर खान ने फिल्मों से ब्रेक लेने की वजह बताते हुए कहा कि, 'जब मैं बतौर एक्टर कोई फिल्म करता हूं, तो उसमें इतना खो जाता हूं कि मुझे जिंदगी में होने वाली कोई और चीज का पता ही नहीं लगता। इसलिए मैंने ब्रेक लेने का फैसला किया है। फिलहाल मैं ये वक्त अपने परिवार वालों के साथ बिताना चाहता हूं। मैं लगभग 35 साल से इंडस्ट्री में काम कर रहा हूं और मैं हमेशा अपने काम पर ज्यादा फोकस करता हूं।'

एक्टिंग छोड़ लिया ये फैसला
आमिर खान ने आगे एक्टिंग छोड़ने पर बात करते हुए कहा कि, 'मैं अगले डेढ़ साल के बारे में सोच रहा हूं जिसमें मैं बतौर एक्टर काम नहीं करूंगा और एक प्रोड्यूसर के तौर पर एक्टिव रहूंगा।' इसके आगे आमिर खान ने अपने अगले प्रोजेक्ट फिल्म चैंपियंस को लेकर कहा कि, 'मैं जो रोल करने वाला था, उसे करने के लिए दूसरे एक्टर्स को अप्रोच करने वाला हूं।'

बुरी तरह पीटी थी लाल सिंह चड्ढा
हाल ही में आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा रिलीज हुई थी। जिससे एक्टर ने लगभग 4 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की थी। हालांकि फिल्म का ट्रेलर जब से रिलीज हुआ था तभी से फिल्म को बायकॉट किया जा रहा था। यही वजह है कि फिल्म बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई। यहां तक की फिल्म अपना बजट का औसत भी नहीं निकाल पाई।

विदेश में फिल्म ने की थी रिकॉर्ड तोड़ कमाई
फिल्म लाल सिंह चड्ढा जब ओटीटी पर रिलीज हुई तो फैंस की ओर से अच्छा रिस्पॉन्स मिला। फिल्म ने देश में भले ही खास कमाल नहीं कर पाई लेकिन विदेश में फिल्म ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की। शायद यही वजह है कि आमिर खान ने फिल्म चैंपियंस से अब हाथ खींच लिया और अब उन्होंने इसे प्रोड्यूस करने का फैसला किया है।












Click it and Unblock the Notifications