जब आमिर खान का पहली बार टूटा था दिल, नहीं बता पाए थे दिल की बात, जानिए एक्टर की ये कहानी

बॉलीवुड एक्टर आमिर खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा' को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में इस फिल्म का एक गाना रिलीज हुआ। इस दौरान उन्हें अपने पहले प्यारे की याद आई।

मुंबई, 30 जून: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान जितना ज्यादा अपनी प्रोफेशनल लाइफ में परफेक्ट रहे हैं उतनी ही ज्यादा उनकी पर्सनल लाइफ परफेक्ट कभी नहीं रही। शायद यही वजह है कि उनके 2 बार तलाक हो चुके हैं। खैर आमिर खान की लाइफ में एक पल ऐसा भी आया जब उनको एकतरफा मोहब्बत हुई। इस सीक्रेट का खुद आमिर खान ने खुलासा किया है।

आमिर खान ने किया बड़ा खुलासा

आमिर खान ने किया बड़ा खुलासा

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्टर लगातार फिल्म का प्रमोशन करने में लगे हुए हैं। हाल ही में उनकी इस फिल्म का खूबसूरत गाना 'फिर ना ऐसी रात आएगी' लॉन्च हुआ। खैर आमिर खान जितना अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर परफेक्ट हैं उतने वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर नहीं हैं। उनकी लाइफ में भी एक ऐसा मोड़ आया था जब उनका दिल टूटा था। जिसका खुलासा खुद आमिर खान ने किया है।

आमिर की पहली लव स्टोरी

आमिर की पहली लव स्टोरी

आमिर खान ने हाल में दिए एक इंटरव्यू के दौरान अपनी फिल्म के गाने की थीम को ध्यान रख उन्हें अपना पहला प्यार याद आ गया। आमिर खान ने अपने दिल टूटने की कहानी साझा करते हुए कहा कि, 'यह वह समय था जब मैं टेनिस खेलता था, वह भी मेरे साथ उसी क्लब में थी और एक दिन मुझे पता चला कि वह अपने परिवार के साथ देश छोड़कर चली गई है उस वक्त मैं बहुत दुखी हो गया था। मुश्किल बात यह है कि वह नहीं जानती कि मैं उसे पसंद करता था। इससे बस एक ही चीज अच्छी हुई कि मैं बहुत अच्छा टेनिस खिलाड़ी बन गया। बाद में, कुछ सालों बाद मैंने राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में टेनिस खेला और नेशनल लेवल चैंपियन बन गया'।

उस शख्स को नहीं कोई जानकारी

उस शख्स को नहीं कोई जानकारी

बता दें कि, आमिर खान का ये प्यार उनका करीबी दोस्त था और अपने इस सीक्रेट के बारे में आमिर खान ने खुलकर बताया। आमिर खान के इस बयान से जाहिर होता है कि उनका ये एकतरफा प्यार बहुत ज्यादा था। हैरानी कि बात ये है कि उनकी इस मोहब्बत के बारे में आजतक उस शख्स को कोई जानकारी नहीं है।

रिलीज के लिए आमिर खान की फिल्म तैयार

रिलीज के लिए आमिर खान की फिल्म तैयार

बता दें कि, आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' अब जल्द रिलीज होने को तैयार है। इस फिल्म को रिलीज पहले रिलीज होना था लेकिन लॉकडाउन के कारण रिलीज डेट को बार-बार आगे बढ़ाया गया। लेकिन अब ये फिल्म 11 अगस्त को रिलीज होने के लिए तैयार है। इस फिल्म में आमिर खान के अलावा करीना कपूर भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। फिलहाल दोनों इस फिल्म का प्रमोशन करने में लगे हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+