'आमिर को ये क्या हुआ?' 57 साल की उम्र में छड़ी के सहारे चलते दिखे एक्टर, फोटो देख फैंस हुए परेशान

आमिर खान ने फिलहाल फिल्मों से ब्रेक लिया है। इस बीच उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है जिसे देख उनके फैंस भी परेशान हो गए।

Aamir Khan Spotted With Sticks: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान को आखिरी बार फिल्म लाल सिंह चड्ढा में देखा गया। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई। इसके बाद आमिर खान ने फिल्मों से ब्रेक लेने का फैसला किया। वह इन दिनों अपने परिवार वालों के साथ टाइम स्पेंड कर रहे हैं। इस बीच उनकी एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसे देखकर उनके चाहने वाले परेशान हो गए।

आमिर खान की फोटो हुई वायरल

आमिर खान की फोटो हुई वायरल

आमिर खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। आए दिन उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। हाल ही में उन्हें एक शादी समारोह में स्पॉट किया गया। जहां बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे शामिल हुए। शादी की अब तक कई फोटोज और वीडियो वायरल हो चुकी हैं। लेकिन, फैंस का सबसे ज्यादा ध्यान आमिर खान की फोटो ने खींचा। जिसे देख उनके फैंस काफी परेशान हैं।

हाथों में वॉकिंग स्टिक लेकर दिखे एक्टर

हाथों में वॉकिंग स्टिक लेकर दिखे एक्टर

वॉल्ट डिजनी कंपनी इंडिया और स्टार इंडिया के प्रेसिडेंट के माधवन के बेटे की शादी थी। यह शादी जयपुर के रामबाग पैलेस में हुई थी। जिसमें बॉलीवुड के बड़े सितारे जैसे अक्षय कुमार, मोहनलाल, पृथ्वीराज सुकुमारन सितारे शामिल हुए थे। इस शादी में आमिर खान की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। तस्वीर में एक्टर अपने हाथों में वॉकिंग स्टिक लेकर खड़े हैं।

फोटो देख फैंस हुए परेशान

फोटो देख फैंस हुए परेशान

इस शादी में आमिर खान ट्रेडिशनल एथनिक में नजर आए। एक्टर ने सफेद दाड़ी के साथ सफेद रंग की धोती और क्रीम कलर का कुर्ता पहना हुआ था। इसी के साथ वह हाथों में वॉकिंग स्टिक लेकर खड़े हुए नजर आए। अब इस तस्वीर को देख लोग उनकी सेहत को लेकर चिंता कर रहे हैं। वहीं कुछ लोग कयास लगा रहे हैं कि कहीं आमिर को कोई चोट तो नहीं लगी है।

'आमिर खान को आखिर क्या हुआ?'

'आमिर खान को आखिर क्या हुआ?'

आमिर खान को इस हालत में देख फैंस सवाल कर रहे हैं कि आखिर उनकी सेहत को क्या हुआ। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'आमिर खान को ये क्या हो गया?' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आमिर की उम्र हो गई है। अब उन्हें घर पर बैठकर आराम करना चाहिए।' वहीं कुछ यूजर्स उन्हें लगातार ट्रोल कर रहे हैं।

आमिर खान का वर्कफ्रंट

आमिर खान का वर्कफ्रंट

आमिर खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो, वो आखिरी बार 'लाल सिंह चड्ढा' में नजर आए थे। ये फिल्म पिछले साल रिलीज हुई थी। जो कि, बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई। इसके बाद उन्होंने काजोल की फिल्म सलाम वेंकी में कैमियो किया। खबरों के मुताबिक, एक्टर जल्द ही अपने अगले प्रोजेक्ट की घोषणा कर सकते हैं।

Recommended Video

    Ranbir Kapoor की Shamshera से लेकर Aamir Khan की Laal Singh Chaddha रहीं 2022 की Flop फिल्में!

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+