तलाक के बाद भी आमिर खान का इस कदर ख्याल रखती हैं उनकी एक्स-वाइफ किरण, जन्मदिन पर दिया ये खास गिफ्ट

तलाक के बाद भी आमिर खान का इस कदर ख्याल रखती हैं उनकी एक्स-वाइफ किरण, जन्मदिन पर दिया ये खास गिफ्ट

मुंबई, 14 मार्च: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान आज यानी 14 मार्च को अपना 57वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। अपने इस खास दिन पर आमिर खान ने मीडिया के साथ अपना बर्थडे केक काटा और कई खुलासे किए हैं। आमिर खान ने जन्मदिन की योजनाओं का खुलासा किया है। इसके साथ ही आमिर खान ने कहा है कि उनकी एक्स वाइफ किरण राव ने उन्हें इस जन्मदिन पर सबसे स्पेशल गिफ्ट दिया है। बता दें कि आमिर खान और किरण राव ने शादी के 15 साल बाद जुलाई 2021 में तलाक ले लिया था। किरण राव के आमिर को बेस्ट गिफ्ट दिए जाने से ये को साफ हो गया है कि किरण आज भी आमिर का कितना ध्यान रखती हैं।

आमिर ने बताया एक्स वाइफ ने दिया सबसे बेस्ट गिफ्ट

आमिर ने बताया एक्स वाइफ ने दिया सबसे बेस्ट गिफ्ट

आमिर खान और किरण राव जुलाई 2021 में अलग हो गए थे। लेकिन तलाक के बाद दोनों माता-पिता और दोस्त बने रहने का फैसला किया है। आमिर खान ने अपने गिफ्ट के बारे में बोलते हुए कहा, ''जो लाइफ में सबसे अच्छा उपहार दिया है वो किरण जी ने दिया है... 2-3 दिन पहले। वो मुझे सबसे ज्यादा जानती हैं। मैंने उनसे पूछा कि आप मुझे बताए कि वो क्या-क्या चीजें हैं, जिनको मैं सुधार सकता हूं, क्या खामिया हैं, जिसको मैं दूर कर सकता हूं।''

आमिर बोले- किरण ने मुझे अच्छी तरह से समझाया

आमिर बोले- किरण ने मुझे अच्छी तरह से समझाया

आमिर खान आगे कहा, ''किरण ने मुझे बहुत अच्छी तरह से समझाया था कि मैं क्या-क्या सुधार कर सकता हूं। बहुत अहम था मेरे लिए उनको सुनना। इसके साथ ही ये समझना कि वो एक इंसान जो आपका इतना करीबी हो...आपके बारे में क्या सोचता है। मेरे लिए यही सबसे बेस्ट गिफ्ट था।''

क्या है आमिर खान का बर्थडे प्लान

क्या है आमिर खान का बर्थडे प्लान

मीडिया से बात करते हुए, आमिर खान ने खुलासा किया कि वह अपने परिवार के साथ दिन बिताएंगे। आमिर खान ने कहा कि उनका परिवार उनके जन्मदिन समारोह के लिए उनके घर आएगा। आमिर खान ने यह भी खुलासा किया कि वह एक स्पेनिश फिल्म के हिंदी रीमेक के लिए बातचीत कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+