क्या Aamir Khan छोड़ना चाहते हैं एक्टिंग? अब नहीं करेंगे एक भी फिल्म! एक्टर ने खुद किया ये बड़ा खुलासा
बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने हाल ही में जानकारी दी थी कि, वह फिल्मों से ब्रेक ले रहे हैं। अब एक्टर ने इस बात खुलासा किया कि वह कब फिल्मों में वापसी करेंगे।
Aamir Khan Acting Break: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान लगातार अपने एक्टिंग करियर को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' के बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटने के बाद हाल ही में फिल्म 'सलाम वेंकी' में कैमियो नजर आए। इस बीच एक्टर ने अपने एक्टिंग प्लान्स का खुलासा किया और बताया कि वह अब कब बड़े पर्दे पर वापसी करेंगे।

आमिर खान कब करेंगे फिल्मों में वापसी?
दरअसल, आमिर खान फिल्म 'सलाम वेंकी' के प्रीमियर पर पहुंचे थे। इस दौरान वह मीडिया से रूबरू हुए औऱ अपने एक्टिंग प्लान्स को लेकर खुलासा किया। एक्टर ने बताया कि, वह फिलहाल फिल्मों से लंबा ब्रेक ले रहे हैं। साथ ही उन्होंने खुलासा किया कि, आने वाले वक्त में अब कब स्क्रीन पर नजर आएंगे।

एक्टिंग में वापसी को लेकर कही ये बात
पीटीआई के मुताबिक प्रीमियर पर पत्रकारों से बात करते हुए आमिर खान ने कहा, "मैं कुछ नहीं कर रहा हूं। मैं लंबे समय से काम कर रहा हूं, इसलिए अब परिवार के साथ समय बिताना चाहता हूं। पानी फाउंडेशन पर काम चल रहा है और अन्य चीजें भी हैं। मैं एक साल बाद एक्टिंग में वापसी करूंगा। लेकिन आप मुझे इस फिल्म सलाम वेंकी में एक छोटी सी भूमिका में देख सकते हैं।"

आमिर खान ने की काजोल की जमकर तारीफ
इस मौके पर आमिर खान ने काजोल की फिल्म सलाम वेंकी की जमकर तारीफ की। एक्टर ने कहा कि, " फिल्म में सभी एक्टर्स ने बेहतरीन अभिनय किया है। खासतौर से काजोल और विशाल ने काफी अच्छा काम किया है। मुझे इस फिल्म का हिस्सा बनने का सौभाग्य मिला और मैं बेहद खुश हूं, और गर्व महसूस कर रहा हूं। मुझे खुशी है कि रेवथी ने मुझे ये मौका दिया।" बता दें रेवथी ने इस फिल्म को डायरेक्ट किया है।

काजोल की सलाम वेंकी हुई रिलीज
बता दें कि, काजोल की फिल्म सलाम वेंकी 9 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म की कहानी मां-बेटे के बेहतरीन रिश्ते पर आधारित है। फिल्म को फिलहाल मिला-जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है। देखना होगा कि, काजोल की स्क्रीन पर वापसी फैंस का दिल जीतने में कितनी कामयाब हो पाती है।

आमिर खान की आखिरी फिल्म
वहीं बात आमिर खान की करें तो, हाल ही में उन्हें करीना कपूर के साथ फिल्म लाल सिंह चड्ढा में देखा गया था। हालांकि बायकॉट ट्रेंड की वजह से फिल्म को फैंस का कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला। लेकिन फिल्म में उनकी एक्टिंग की काफी तारीफ हुई। खैर अब एक्टर ने फिल्मों से लगभग एक साल का ब्रेक लिया और वह अभी अपने परिवार वालों के साथ समय व्यतीत कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications