'मुझे थप्पड़ मारा, मेरा हाथ तक काटा' आमिर खान ने रीना दत्ता को लेकर किया बड़ा खुलासा, सालों बाद खोला राज

Aamir Khan Reena Dutta: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की वजह से काफी चर्चा में रहे हैं। उनकी पहली शादी रीना दत्ता से हुई थी। दोनों एक दूसरे से बेइंताह प्यार करते थे लेकिन कुछ सालों बाद ही ये रिश्ता खत्म हो गया था।

रीना दत्ता से अलग होने के बाद आमिर खान ने किरण राव से दूसरी शादी कर ली थी। लेकिन ये रिश्ता भी ज्यादा समय तक नहीं टिक पाया। साल 2021 में दोनों ने तलाक ले लिया था। भले ही आमिर खान अपनी दोनों पत्नियों से अलग हो चुके हैं हालांकि वह आज भी उनसे अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं।

reena dutta

हाल ही में आमिर खान मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो में पहली बार पहुंचे। इस दौरान एक्टर ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई मजेदार खुलासे किए। आमिर खान ने बताया कि एक बार उनकी पहली पत्नी रीना दत्ता ने उन्हें थप्पड़ जड़ दिया था। जिसके पीछे एक्टर ने मजेदार वजह का खुलासा किया।

शो में आमिर खान ने बताया कि एक बार रीना दत्ता ने उन्हें जोरदार थप्पड़ मारा था। इतना ही नहीं उन्होंने एक्टर का हाथ भी काटा था। एक्टर ने किस्सा सुनाते हुए कहा कि, 'मेरे बडे़ बेटे जुनैद का जन्म होने वाला था और उस वक्त रीना जी लेबर पेन में थीं और हम अस्पताल में थे। एक अच्छे पति होने के नाते मैंने उनके साथ ब्रीदिंग एक्सरसाइज की थी। लेकिन जब उनका लेबर पेन बढ़ा रहा था तो मैंने उन्हें ब्रीदिंग एक्सरसाइज के जरिए शांत कराने की कोशिश की थी। लेकिन उन्होंने मुझे थप्पड़ मार दिया और कहा कि बकवास बंद करो। मुझे बहुत दर्द हो रहा है। उन्होंने मेरा हाथ पर काट भी लिया था।'

बता दें कि, आमिर खान और रीना दत्ता की शादी साल 1986 में हुई थी। इस शादी से उन्हें बेटा जुनैद और बेटी इरा हुए थे। लेकिन शादी के 16 साल बाद आमिर खान और रीना दत्ता का तलाक हो गया था। इसके बाद आमिर खान की लाइफ में किरण राव आईं और दोनों ने साल 2005 में शादी की थी। लेकिन 15 साल साथ रहने के बाद दोनों अलग हो गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+